जोस बटलर बने टी20 क्रिकेट में इस मुकाम पर पहुंचने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज

Most T20I Runs as Wicket keeper: इंग्लैंड के सीमित ओवरों की टीम के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने अपने नाम अमेरिका के खिलाफ टी20 विश्व कप के सुपर-8 राउंड के मुकाबले के दौरान एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • अमेरिका के खिलाफ बटलर ने खेली 38 गेंद में 83 रन की पारी
  • इंग्लैंड को दिलाई अहम मुकाबले में 10 विकेट से धमाकेदार जीत
  • बने T20I में 3 हजार रन बनाने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज


इंग्लैंड के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने रविवार को अमेरिका के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में धमाकेदार 38 गेंद में 83 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत इंग्लैंड ने जीत के लिए मिले 116 रन के लक्ष्य को 9.4 ओवर में 10 विकेट रहते हासिल कर लिया। बटलर और फिल साल्ट के बीच पहले विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी हुई। बटलर ने अपनी आतिशी पारी के दौरान 6 चौके और 7 छक्के जड़े।

Jos Buttler

जोस बटलर

बने T20I के पहले तीन हजारी विकेटकीपर

End of Feed