IPL 2024: पंजाब किंग्स के लिए अच्छी खबर, पूरा सीजन खेलेगा इंग्लैंड का विस्फोटक बल्लेबाज

  • Agency by: भाषा
  • Updated Mar 13, 2024, 07:21 PM IST

Jonny Bairstow IPL 2024: इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत से पहले ही पंजाब किंग्स को एक बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल स्टार बल्लेबाज पूरा सीजन खेलने वाले हैं।

Jonny Bairstow IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत से पहले पंजाब किंग्स के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो भारत के लंबे टेस्ट दौरे के बाद हाल ही में स्वदेश लौटने के बावजूद 22 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूरे सत्र के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Jonny Bairstow

जॉनी बेयरस्टो (फोटो- Punjab Kings)

भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में खेले गए पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के अधिकारियों के बीच खिलाड़ियों की आईपीएल के लिए उपलब्धता को लेकर बातचीत हुई थी।

End of Feed