IND vs ENG: बेयरस्टो के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, टेस्ट में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी बने

Jonny Bairstow unwanted record: इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो का भारतीय सरजमीं पर टेस्ट में बल्ला लंबे समय से खामोश है। वे राजकोट टेस्ट में भी शून्य पर आउट हो गए हैं और एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Jonny Bairstow unwanted record: इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो को एक बार फिर निराशा का सामना करना पड़ा जब वह राजकोट में भारत के खिलाफ चल रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शून्य पर आउट हो गए। यह टेस्ट में भारत के खिलाफ उनका आठवां शून्य था। इसी के साथ उन्होंने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे भारत के खिलाफ क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेंट में शून्य पर सबसे ज्यादा बार होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

Jonny Bairstow

जॉनी बेयरस्टो

भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ बेयरस्टो का संघर्ष पूरी श्रृंखला में स्पष्ट रहा है और राजकोट टेस्ट में उनके आउट होने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है। कुलदीप यादव का सामना करते हुए, 34 वर्षीय क्रिकेटर प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे और चार गेंदों पर शून्य पर आउट हो गए।

End of Feed