जस्टिन ग्रीव्स और कैंपबल की जोड़ी ने छुड़ाए भारतीय गेंदबाजों के पसीने, 24 साल बाद बनाया ये खास रिकॉर्ड

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की सलामी जोड़ी ने शतकीय साझेदारी कर पहले ही मैच में शानदार शुरूआत दी। वेस्टइंडीज को पहला झटका कैंपबल के रूप में लगा जो 60 गेंद में 62 रन की पारी खेलकर आउट हुए। उन्हें कुलदीप यादव ने अपना शिकर बनाया।

भारत और वेस्टइंडीज के तिरुवनंतपुरम में खेले जा रहे पहले मैच में विंडीज की सलामी जोड़ी जस्टिन ग्रीव्स और कैंपबल ने शतकीय साझेदारी की। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज की ओर से ग्रीव्स और कैंपबल ने पहले विकेट के लिए 19.2 ओवर में 135 रन की शतकीय साझेदारी की और अपनी टीम को शानदार शुरूआत दिलाई। वेस्टइंडीज को पहला झटका कैंपबल के रूप में लगा जो 60 गेंद में 62 रन की पारी खेलकर आउट हुए। उन्हें कुलदीप यादव ने अपना शिकर बनाया।

wi vs aus

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया (साभार-X)

24 साल बाद भारत के खिलाफ शतकीय साझेदारी

ग्रीव्स और कैंपबल की जोड़ी ने भारत के खिलाफ 24 साल बाद शतकीय साझेदारी की। इससे पहले क्रिस गेल और वेवेल हाइंड्स की जोड़ी ने भारत के खिलाफ वड़ोदरा में साल 2002 में 132 रन की साझेदारी की थी। 2019 में गेल और लुईस ने 115 रन की साझेदारी की थी। यह वेस्टइंडीज की ओर से तीसरी सबसे बड़ी सलामी साझेदारी का रिकॉर्ड भी है। इतना ही नहीं 2009 के बाद भारत के खिलाफ वनडे में सलामी जोड़ी के तौर पर यह वेस्टइंडीज का पहला फिफ्टी प्लस स्कोर की साझेदारी है। इससे पहले क्रिस गेल और रुनाको मॉर्टन ने किंग्स्टन में 2009 में फिफ्टी प्लस की साझेदारी की थी।

End of Feed