T20 वर्ल्ड कप में लौट सकता है ये खिलाड़ी, कर रहा है गजब की तेज गेंदबाजी

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 3, 2024, 04:35 PM IST

Jofra Archer Comeback, T20 World Cup 2024: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए बड़ी खबर आई है। एक तरफ जहां बेन स्टोक्स के टी20 विश्व कप 2024 से बाहर रहने की खबर आई। वहीं दूसरी तरफ उनकी टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर लंबे समय बाद मैदान पर वापसी कर सकते हैं और टी20 विश्व कप में अपने देश के लिए खेल सकते हैं।

पिछले कुछ समय से चोटिल होने के कारण प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर रहे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) असाधारण गति से गेंदबाजी कर रहे हैं और वह इस साल होने वाले टी20 विश्व कप में वापसी करने के लिए तैयारियों में लगे हुए हैं।

Jofra Archer Might Make Comeback In T20 World Cup 2024

जोफ्रा आर्चर (Instagram)

आर्चर की काउंटी टीम ससेक्स के कोच पॉल फारब्रेस ने कहा कि यह 29 वर्षीय तेज गेंदबाज इंग्लैंड के ओली रॉबिंसन और वेस्टइंडीज के जेडन सील्स के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं और योजना उन्हें टी20 विश्व कप के लिए तैयार करना है।

End of Feed