सचिन से भी 2 हजार रन ज्यादा बनाएंगे जो रूट, पूर्व क्रिकेटर ने किया बड़ा दावा

Will Joe root break Sachin Tendulkar Record: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी जो रूट लगातार अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत रहे हैं। वे टेस्ट में जिस स्पीड से बढ़ रहे हैं ऐसा माना जा रहा है कि वे सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

Will Joe root break Sachin Tendulkar Record: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। भारत के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए चौथे टेस्ट के दौरान उन्होंने रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। रूट के अब 13,543 टेस्ट रन हो चुके हैं और वह अब सिर्फ 2,378 रन पीछे हैं भारतीय महान सचिन तेंदुलकर के 15,921 रनों के रिकॉर्ड से। ऐसे में उनकी नजर अब इस रिकॉर्ड तो तोड़ने पर है।

Joe root AP

जो रूट (फोटो -AP)

मोंटी पनेसर का बड़ा बयान – “रूट तोड़ेंगे तेंदुलकर का रिकॉर्ड”

इंग्लैंड के पूर्व स्पिन गेंदबाज मोंटी पनेसर को पूरा भरोसा है कि रूट न केवल सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ेंगे, बल्कि उससे काफी आगे निकल जाएंगे। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में पनेसर ने कहा कि “वह यह रिकॉर्ड तोड़ देंगे, और उससे आगे भी जाएंगे। मुझे लगता है कि वह 18,000 टेस्ट रन बनाएंगे। वह अभी केवल 34 साल के हैं, और उनके पास 6 साल और खेलने का समय है। 6 साल में वह आराम से 4,000 से 5,000 रन और बना सकते हैं। तेंदुलकर ने 40 की उम्र तक खेला था, और रूट भी उतनी उम्र तक खेल सकते हैं।”

End of Feed