World Cup 2023: जो रूट बने 13वें विश्व कप के पहले अर्धशतकवीर, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Oct 5, 2023, 06:41 PM IST

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने विश्व कप के मंच पर वापसी करते ही न्यूजीलैंड के खिलाफ उद्धाटन मुकाबले में अर्धशतक जड़कर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

अहमदाबाद: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज जो रूट ने 13वें विश्व कप की शुरुआत अपने जाने पहचाने अंदाज में की है। रूट न्यूजीलैंड के खिलाफ उद्धाटन मुकाबले में अर्धशतक जड़ने में सफल हुए और विश्व कप 2023 में अर्धशतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। इसी अंदाज में रूट ने साल 2019 में भी पहले मैच में अर्धशतक जड़कर शुरुआत की थी और अंत में टूर्नामेंट में इंग्लैंड के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे। उनकी 77 रन की पारी की बदौलत गुरुवार को इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 282 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

Joe Root

जो रूट

उद्धाटन मुकाबले में शतक से चूके

रूट विश्व कप 2023 के पहले ही मुकाबले में शतक जड़ने से चूक गए। रूट ने 57 गेंद में अपने वनडे करियर का अर्धशतक पूरा किया। रूट 83 गेंद नें 77 रन बनाकर ग्लेन फिलिप्स की गेंद पर बोल्ड हो गए। इस दौरान चार चौके और एक छक्का इस अर्धशतकीय पारी के समाप्त होने से पहले रूट ने अपने नाम कई रिकॉर्ड कर लिए।

End of Feed