जो रूट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने बने पहले इंग्लिश बल्लेबाज

जो रूट ने वनडे क्रिकेट में 8,000 रन पूरे करने वाले पहले इंग्लिश बल्लेबाज बनकर एक अहम उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि पाकिस्तान वनडे ट्राई-सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए एक मैच के दौरान मिली। रूट ने 66 गेंद पर 69 रन बनाए और अब 197 मैचों में उनके कुल 8,005 रन हो गए हैं। उनके रिकॉर्ड में 20 शतक और 49 अर्धशतक शामिल हैं, जो उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी क्षमता को दर्शाते हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गुरुवार को जो रूट ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया। पाकिस्तान में चल रही वनडे ट्राई-सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए, वे वनडे इंटरनेशनल में 8,000 रन पूरे करने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बन गए। अनुभवी दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 66 गेंद पर 69 रनों की शानदार पारी खेलकर यह मुकाम हासिल किया, जिसमें उन्होंने आठ चौके लगाए। उन्होंने अपनी 186वीं वनडे पारी में यह उपलब्धि हासिल की।

Joe Root (2)

जो रूट ने रचा इतिहास। फोटो- ECB

इस पारी के बाद, उनके करियर के कुल रन 197 मैचों में 8,005 हो गए हैं, जिसमें उनका औसत 50.66 और स्ट्राइक रेट 87.83 है। उनके नाम 20 शतक और 49 अर्धशतक दर्ज हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 166 रन है। रूट इंग्लैंड के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन 225 मैचों में 6,957 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं और इन दोनों के बीच 1,048 रनों का अंतर है।

End of Feed