स्पेशल क्लब में शामिल होने पर मिचेल स्टार्क के लिए आईसीसी अध्यक्ष ने लिखा खास संदेश

AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच सबीना पार्क में खेला जा रहा टेस्ट मुकाबला मिचेल स्टार्क के लिए बेहद खास है। यह मुकाबला स्टार्क के करियर का 100वां टेस्ट मैच है और वह ऐसा करने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज बन गए हैं।

AUS vs WI: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अध्यक्ष जय शाह ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को 100 टेस्ट मैच खेलने की उपलब्धि हासिल करने पर बधाई दी है। शाह के अनुसार, साल 2011 में डेब्यू के बाद से यह बाएं हाथ का तेज गेंदबाज अभी भी अपने खेल के टॉप पर है। रविवार को सबीना पार्क में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के लिए मैदान पर उतरते ही स्टार्क 100 टेस्ट मैच खेलने वाले 16वें ऑस्ट्रेलियाई बन गए। वह ग्लेन मैक्ग्रा के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज हैं।

WI vs AUS Mitchell Starc

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया (साभार-X, ICC)

जय शाह ने 'एक्स' पर लिखा, "मिचेल स्टार्क को 100 टेस्ट मैच खेलने के लिए बधाई। यह किसी भी क्रिकेटर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन एक तेज गेंदबाज के लिए तो यह और भी मायने रखती है। उन्होंने साल 2011 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। वह अभी भी अपने खेल के शीर्ष पर हैं।" मिचेल स्टार्क 100 टेस्ट मैच खेलने वाले 15 अन्य ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। स्टार्क 100 टेस्ट मैच और इतने ही विकेट लेने वाले 15वें तेज गेंदबाज भी बन गए। इस लिस्ट में जैक्स कैलिस और बेन स्टोक्स जैसे ऑलराउंडर भी शामिल हैं।

End of Feed