NCA में क्रिकेटर्स के अलावा अन्य एथलीट भी कर सकेंगे तैयारी, जय शाह ने दी बड़ी सौगात

Jay Shah big announcement: बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने नीरज चोपड़ा जैसे एथलीटों को बड़ी सौगात प्रदान की है। उन्होंने ये ऐलान किया है कि नए एनसीए में क्रिकेटर्स के अलावा अन्य खिलाड़ियों को भी एंट्री हो सकेगी। जिससे वे शानदार सुविधाओं के साथ अच्छी तैयारी कर सकते हैं।

Jay Shah big announcement: बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ये ऐलान किया है कि नई राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) नीरज चोपड़ा जैसे ओलंपिक एथलीटों के लिए भी उपलब्ध होगी। बीसीसीआई हमेशा भारतीय एथलीटों और भारतीय ओलंपिक संघ के समर्थन में आगे आया है और एथलीटों के विकास में अपना योगदान दिया है। हाल ही में, जय शाह ने घोषणा की कि नया एनसीए पूरा होने वाला है और जल्द ही क्रिकेटरों के लिए खुल जाएगा। उन्होंने इसके साथ ही ये भी बताया कि ये केवल क्रिकेटर्स के लिए सीमित नहीं रहेगा इसमें अन्य एथलीटों को भी सुविधा मिलेगी।

jay shah nca

जय शाह एनसीए (फोटो- BCCI/X)

जय शाह ने टाइम्स ऑफ डंडिया के साथ एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि "हम इसे (एनसीए) को नीरज चोपड़ा जैसे ओलंपिक खिलाड़ियों के लिए भी उपलब्ध कराने जा रहे हैं।" बीसीसीआई सचिव ने वाराणसी में एक क्रिकेट स्टेडियम और छह पूर्वोत्तर राज्यों और जम्मू में सातवें एनसीए की योजना की भी घोषणा की।

End of Feed