बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ऐलान कर दिया हैै कि अब पुरुष और महिला क्रिकेटरों के बीच भेदभाव खत्म होगा और दोनों का वेतन बराबर होगा। तय किया गया है कि अब टेस्ट में 15 लाख रुपये, वनडे में 6 लाख रुपये और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3 लाख रुपये (मैच फीस) पुरुष और महिला क्रिकेटर्स को समान राशि मिलेगी।
जय शाह
जय शाह ने बीसीसीआई की तरफ से ये बड़ा ऐलान करते हुए ट्वीट में लिखा, "मुझे भेदभाव के खिलाफ बीसीसीआई के पहले कदम की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। हम अपनी अनुबंधित महिला क्रिकेटरों के लिए वेतन इक्विटी नीति लागू कर रहे हैं। पुरुष और महिला क्रिकेटरों दोनों के लिए मैच फीस अब समान होगी। हम क्रिकेट में लैंगिक समानता के एक नए युग में प्रवेश कर रहे हैं।"
I’m pleased to announce @BCCI’s first step towards tackling discrimination. We are implementing pay equity policy f… t.co/Zo2uzoNqN4
— ANI (@ANI) Oct 27, 2022
The @BCCIWomen cricketers will be paid the same match fee as their male counterparts. Test (INR 15 lakhs), ODI (INR… t.co/ff5N7CN7z2
— ANI (@ANI) Oct 27, 2022
जय शाह ने अपने ट्वीट के दूसरे हिस्से में लिखा, "महिला क्रिकेटरों को उनके पुरुष समकक्षों के समान मैच फीस का भुगतान किया जाएगा। टेस्ट (15 लाख), वनडे (6 लाख), टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (3 लाख)। वेतन इक्विटी हमारी महिला क्रिकेटरों के लिए मेरी प्रतिबद्धता थी और मैं एपेक्स काउंसिल को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।"
