Jasprit Bumrah surgery: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पीठ दर्द से निजात पाने के लिए अब सर्जरी से होकर गुजराना होगा। पीठ दर्द के कारण जसप्रीत बुमराह करीब पांच महीने से क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे हैं। क्रिकबज के एक रिपोर्ट के अनुसार, 29 साल के जसप्रीत बुमराह पीठ की सर्जरी के लिए आगामी दिनों में न्यूजीलैंड जाएंगे। इसके चलते वे करीब छह महीने और क्रिकेट मैदान से दूर रहने वाले हैं। पीठ दर्द के कारण बुमराह आईपीएल 2023 से भी बाहर हो चुके हैं।
जसप्रीत बुमराह। (फोटो - बुमराह के ट्विटर से)
सर्जरी के लिए चुना कीवी सर्जन को
क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की सर्जरी कराने के लिए न्यूजीलैंड जा सकते हैं, जिसने उन्हें एक बार फिर क्रिकेट से दूर रहना होगा। बीसीसीआई की मेडिकल टीम और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रबंधकों ने बुमराह की पीठ की तकलीफ के इलाज के लिए एक कीवी सर्जन को चुना है।
अंतिम मैच पिछले साल खेले थे बुमराह
पीठ दर्द के कारण बुमराह पिछले पांच महीने से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेले हैं । उन्होंने पिछले साल सितंबर 2022 को हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम मुकाबला खेला था। इसके बाद से वे क्रिकेट से दूर हैं। हालांकि, चोट से रिकर्व करने के बाद उनको कई बार प्रैक्टिस करते हुए देखा गया, लेकिन वे पीठ की तकलीफ के कारण मैच के लिए उपलब्ध नहीं हो पाए। अब आईपीएल 2023 में भी उनके उपलब्ध रहने की संभावना कम है और इसी साल जून में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भी उतरने की संभावना कम दिख रही है।
वर्ल्ड कप से पहले फिट करने की कोशिश
बुमराह को इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले पूरी तरह फिट करने की कोशिश है। वे भारतीय टीम के अहम गेंदबाजों में से एक हैं। भारत की मेजबानी में इस साल अक्टूबर-नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप होना है। इससें पहले अगर बुमराह फिट नहीं होते हैं तो बोर्ड के लिए चिंता का विषय होगा।
