बुमराह के सबसे सफल गेंदबाज बनने के बावजूद क्यों भड़क गईं उनकी पत्नी संजना गणेशन

जसप्रीत बुमराह ने लखनऊ के खिलाफ 4 विकेट लेकर अपनी टीम को लगातार 5वीं जीत दिला दी। इस शानदार स्पेल के बाद भी उनकी पत्नी संजना गणेशन ट्रोल हो गईं। दरअसल ट्रोलर्स ने उनकी और उनके बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दी जिसके बाद वह भड़क गईं और सबको करारा जवाब दिया।

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबला जसप्रीत बुमराह के लिए यादगार बन गया। इस मुकाबले में उन्होंने न केवल मुंबई इंडियंस के सबसे सफल गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया, बल्कि शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में सबसे अहम रोल भी निभाया। बुमराह ने 4 ओवर के अपने स्पेल में केवल 28 रन खर्चे और लखनऊ के 4 अहम खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। उनके इस खतरनाक गेंदबाजी के चलते लखनऊ की टीम 161 रन पर ढेर हो गई और मुंबई इंडियंस ने 54 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

jasprit bumar and angad sanjana ganesan

जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन (साभार-x)

यह जीत मुंबई इंडियंस के लिए न केवल लगातार 5वीं जीत बनी बल्कि प्लेऑफ में उनकी जगह को भी कुछ हद तक सुनिश्चित कर दिया। बुमराह के इस बेहतरीन स्पेल का गवाह वानखेड़े में उनकी पत्नी संजना गणेशन और बेटा अंगद भी बने, लेकिन कुछ ऐसा हुआ जिसने इस खुशी के लम्हें पर ग्रहण लगा दिया।

End of Feed