श्रीलंका सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह को लेकर सामने आई बड़ी खबर

श्रीलंका सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। क्रिसबज की एक रिपोर्ट के अनुसार बुमराह इस सीरीज को मिस कर सकते हैं। बुमराह के रिप्लेसमेंट का ऐलान अभी नहीं किया गया है।

जसप्रीत बुमराह के फिटनेस टेस्ट पास कर लेने से भारतीय कप्तान शुभमन गिल के लिए आधी मुश्किल कम हो गई थी, लेकिन अब जो खबर आ रही है, उससे टीम इंडिया की उम्मीदों को झटका लगा है। दरअसल बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने बुमराह को वापसी के लिए और ज्यादा वक्त गुजारने की सलाह दी है, जिसका सीधा मतलब है कि वह श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज मिस कर सकते हैं। बुमराह बाएं घुटने की चोट से वापसी कर रहे थे। आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बुमराह एक्शन में नजर आए थे। उस मुकाबले में उन्होंने फील्डिंग भी नहीं की थी।

jasprit bumrah

जसप्रीत बुमराह (साभार-X)

इंग्लैंड सीरीज के बाद ऐसी खबर आई थी कि उनके घुटने में एक इंजेक्शन लगाया गया था, जिससे कि वह लंबे वक्त के लिए इंजरी से उबर सके। बुमराह पिछले हफ्ते बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) गए, जहां उनकी फिटनेस का आकलन किया गया। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि मेडिकल टीम ने तत्काल गेंदबाजी पर लौटने की सलाह नहीं दी है, क्योंकि उन्हें आशंका है कि ऐसा करने से चोट और बढ़ सकती है और उन्हें लंबे समय तक मैदान से बाहर रहना पड़ सकता है।

End of Feed