श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से ऐन पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। पेसर जसप्रीत बुमराह इस वनडे श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। वजह- फिटनेस है। ऐसे में बुमराह को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए अभी और इंतजार करना होगा। मूल रूप से गुजरात से ताल्लुक रखने वाले फिलहाल 29 साल के हैं। बुमराह टीम इंडिया के अलावा मुंबई इंडियंस, गुजरात, वेस्ट जोन, इंडिया-ए, इंडिया ग्रीन और इंडियंस आदि टीमों से खेलते रहे हैं।
टीम इंडिया के बॉलर जसप्रीत बुमराह। (फाइल)
