IND vs ENG: ओवल टेस्ट से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, नहीं मिलेगा नंबर 1 गेंदबाज का साथ

Kya Jasprit Bumrah IND vs ENG 5th Test Khelenge? भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच ओवल में खेला जाने वाला है। इस मैच से पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल टीम को नंबर एक टेस्ट गेंदबाज का साथ नहीं मिलेगा।

Jasprit Bumrah injury: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और अंतिम टेस्ट 31 जुलाई से लंदन के ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले भारत को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि जसप्रीत बुमराह इस निर्णायक मुकाबले में हिस्सा नहीं लेंगे। मौजूदा समय में भारत 2-1 से पीछे है और शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इस टेस्ट को जीतकर सीरीज ड्रॉ करने की कोशिश करेगी।

Bumrah jadeja ap

जसप्रीत बुमराह बाहर (फोटो- AP)

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मेडिकल टीम ने बुमराह को ओवल टेस्ट से बाहर रखने का निर्णय लिया है। मेडिकल स्टाफ का मानना है कि यह फैसला बुमराह की पीठ की देखभाल और भविष्य की फिटनेस को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

End of Feed