पाकिस्तानी टेस्ट टीम के हेड कोच ने बताया, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कौन पड़ेगा भारी?

पाकिस्तान टेस्ट टीम के हेड कोच जेसन गिलेस्पी ने भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच साल के अंत में होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय बल्लेबाजों के सामने कंगारू पेस अटैक के हावी रहने का दावा पेश किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • गेलेस्पी ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण पर जताया है भरोसा
  • कंगारू गेंदबाज पड़ेंगे भारतीय बल्लेबाजों पर भारी
  • ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा गेंदबाजी आक्रमण के अंदर है परिणाम बदलने की क्षमता

मेलबर्न: पाकिस्तान की टेस्ट टीम के मुख्य कोच जेसन गिलेस्पी का मानना है कि ‘शानदार लय में चल रही’ भारतीय टीम पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन लॉयन की मौजूदगी वाली ऑस्ट्रेलिया का गेंदबाजी आक्रमण भारी पड़ेगा। ऑस्ट्रेलिया 2014-15 सत्र के बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को अपने नाम करने में विफल रहा है। भारत दोनों देशों के बीच पिछली चार टेस्ट श्रृंखलाओं को जीतने में सफल रहा है, जिसमें से 2018-19 और 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर ऐतिहासिक जीत भी शामिल है।

Rohit Sharma Pat Cummins

रोहित शर्मा और पैट कमिंस

कंगारू गेंदबाजों के अंदर है परिणाम बदलने की क्षमता

ऑस्ट्रेलिया के लिए 71 टेस्ट मैचों में 259 विकेट लेने वाले गिलेस्पी का मानना है टीम की मौजूदा गेंदबाजी इकाई के पास इस परिणाम को बदलने की क्षमता है। उन्होंने ‘फॉक्स स्पोर्ट्स’ से कहा,'मैं ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों का समर्थन करूंगा और मैं आश्वस्त हूं कि वे इस काम को कर सकते हैं। वे देश के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज है। उनके रिकॉर्ड उनकी कामयाबी की कहानी बयां करते हैं। लॉयन की मौजूदगी इस चौकड़ी को काफी मजबूत बनाती है।'

End of Feed