Jamie Smith Century: जैमी स्मिथ ने भारत के खिलाफ बोला हल्ला, जड़ा इंग्लैंड के लिए टेस्ट में तीसरा सबसे तेज शतक

इंग्लैंड के 24 वर्षीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज जैमी स्मिथ में बर्मिंघम टेस्ट में अपनी टीम को 84 रन पर 5 विकेट के स्कोर से उबराते हुए इंग्लैंड के लिए तीसरा सबसे तेज शतक जड़ दिया।

बर्मिंघम: इंग्लैंड के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज जैमी स्थिम का बल्ला आखिरकार टीम इंडिया के खिलाफ बर्मिंघम में चल निकला। जैमी जब बल्लेबाजी करने उतरे उस वक्त इंग्लैंड ने 84 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में उन्होंने हैरी ब्रूक के साथ मोर्चा संभाला और तेजी से रन बनाते हुए 43 गेंद में अपना अर्धशतक 7 चौके और एक छक्के की मदद से पूरा किया। अर्धशतक पूरा करने के बाद स्मिथ ने गियर बदला और तीसरे दिन लंच से ठीक पहले करियर का दूसरा टेस्ट शतक 80 गेंद में 14 चौके और 3 छक्के की मदद से पूरा कर लिया।

Jamie Smith

बर्मिंघम टेस्ट में भारत के खिलाफ शतक जड़ने के बाद जैमी स्मिथ

जड़ा इंग्लैंड के लिए तीसरा सबसे तेज टेस्ट शतक

स्मिथ का शतक इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में साझा रूप से तीसरा सबसे तेज शतक है। उन्होंने इस मामले में हैरी ब्रूक की बराबरी कर ली। ब्रूक ने साल 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ 80 गेंद में शतक पूरा किया था। इंग्लैंड के लिए टेस्ट में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड गिल्बर्ड जेसप के नाम दर्ज है। जेसप ने 123 साल पहले 1902 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 76 गेंद में शतक जड़ा था। इस सूची में दूसरे पायदान पर जॉनी बेयर्स्टो हैं। उन्होंने साल 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 77 गेंद में शतक जड़ा था।

End of Feed