IND vs NZ 1st Test: टीम इंडिया के 46 रन पर ढेर होने की रोहित शर्मा ने अपने सिर ली जिम्मेदारी, बताया-उनसे हुई क्या भूल?

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने बेंगलुरू टेस्ट की पहली पारी में भारतीय टीम के महज 46 रन बनाकर ढेर होने की जिम्मेदारी अपने सिर पर लेते हुए बताया है कि उनसे हुई बतौर कप्तान कौन सी भूल?

KEY HIGHLIGHTS
  • टीम इंडिया 46 रन पर हुई ढेर
  • घरेलू सरजमीं पर बनाया सबसे कम स्कोर
  • रोहित ने कहा पिच का मिजाज पढ़ने में हुई भूल

Team India Lowest Inning Test Score at Home: भारतीय क्रिकेट टीम का न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में महज 46 रन पर ढेर हो गई। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया जो कि टीम के लिए बारिश की परिस्थितियों में भारी पड़ गया। ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल के अलावा और कोई भारतीय बल्लेबाज पिच पर नहीं टिक सका। ये दोनों ही दो अंक के आंकड़े तक पहुंच सके। पांच भारतीय बल्लेबाज कीवी गेंदबाजों के कहर के सामने अपना खाता भी नहीं खोल सके। भारतीय टीम का यह घरेलू सरजमीं पर न्यूनतम टेस्ट स्कोर है। इससे पहले उसका घर पर न्यूनतम टेस्ट स्कोर 75 रन था जो उसने साल 1987 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान में बनाया था।

Rohit Sharma

रोहित शर्मा

टीम के 46 रन पर ढेर होने से हूं दुखी

टीम के गेंदबाजी के दौरान बल्लेबाजी के लिए विपरीत परिस्थितियों में टीम के 46 रन के स्कोर पर ढेर होने के बाद कहा, 'बतौर कप्तान 46 रन का स्कोर देखकर दुखी हूं क्योंकि पहले बल्लेबाजी का फैसला मेरा था । लेकिन साल में एक या दो खराब फैसले चलते हैं।'

End of Feed