IND vs NZ T20: भारत को लगा बड़ा झटका, तीसरे T20I मैच से भी बाहर हुए ईशान किशन

भारत को एक बड़ा झटका लगा है। ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ एक और मैच से बाहर रहेंगे। यह बाएं हाथ का बल्लेबाज दूसरा T20I भी नहीं खेल पाया था। उनकी जगह टीम में कुमार कुशाग्र को बैकअप प्लेयर के रूप में जोड़ा गया है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 के मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा। चोट के कारण ईशान किशन तीसरे टी20 मैच से भी बाहर रहेंगे। मैच से एक दिन पहले प्रेस से बात करते हुए, भारत के बॉलिंग कोच ने पुष्टि की कि किशन इस मैच में नहीं खेलेंगे। उन्होंने किशन के बारे में एक सकारात्मक अपडेट देते हुए बताया कि वह टीम के साथ ट्रेनिंग करेंगे।

Ishan Kishan Injury

ईशान किशन तीसरे टी20 मैच से भी बाहर। फोटो- BCCI

सीरीज के पहले मैच के दौरान इस बाएं हाथ के बल्लेबाज को दाहिने पैर में 'लो-ग्रेड एडक्टर स्ट्रेन' (मांसपेशियों में खिंचाव) आ गया था। इस वजह से भारत को अपना बैटिंग ऑर्डर बदलना पड़ा और तिलक वर्मा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। इसके बाद किशन दूसरे मैच से बाहर हो गए थे। उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया गया।

End of Feed