विराट के 'मास्टरस्ट्रोक' से आया ईशान का तूफानी अर्धशतक, विकेटकीपर ने खोला राज

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jul 24, 2023, 01:44 PM IST

ईशान किशन ने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला अर्धशतक बैजबॉल स्टाइल में जड़ा। किशन ने केवल 34 गेंद का सामना करते हुए 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से यह अर्धशतक पूरा किया। मैच के बाद उन्होंने बताया कि बल्लेबाजी क्रम में उन्हें आगे भेजने का मास्टरस्ट्रोक विराट कोहली का था।

KEY HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली के मास्टरस्ट्रोक से किशन का अर्धशतक
  • ईशान किशन ने जड़ा अपना पहला अर्धशतक
  • भारत क्लीन स्वीप से केवल 2 विकेट दूर

अपना 500वां टेस्ट खेल रहे विराट कोहली ने दूसरे टेस्ट में कुछ ऐसा किया जिससे साफ पता चलता है कि उनके अंदर का कप्तान अब भी मरा नहीं है। दूसरे टेस्ट में जब टीम इंडिया को तेजी से रन बनाने की दरकार थी तो ऐसे में विराट के मास्टरस्ट्रोक ने टीम इंडिया के लिए काम आसान कर दिया। तेजी से रन बना रही है टीम इंडिया को 102 रन के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल के रुप में दूसरा झटका लगा। सबको उम्मीद थी कि विराट कोहली बल्लेबाजी करने आएंगे, लेकिन ईशान किशन आए और उन्होंने अपने टेस्ट करियर की पहली फिफ्टी जड़ दी।

ishan kishan maiden test fifty

ईशान किशन (साभार-AP)

विराट का मास्टरस्ट्रोक काम कर गया

ईशान किशन ने 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से न केवल 34 गेंद पर 52 रन की विस्फोटक पारी खेली, बल्कि शुभमन गिल के साथ मिलकर 11.2 ओवर में नाबाद 79 रन की साझेदारी भी की। मैच के बाद ईशान किशन ने खुलासा किया कि उन्हें बैटिंग ऑर्डर में प्रमोट करने के पीछे विराट का मास्टरस्ट्रोक था।

End of Feed