Duleep Trophy: ईशान किशन की कप्तानी पारी की बदौलत खिताबी जीत के करीब पहुंची ईस्ट ज़ोन की टीम

पूर्व क्षेत्र ने दूसरी पारी में अपने कप्तान ईशान किशन के 80 रन की बदौलत दलीप ट्रॉफी फाइनल के चौथे दिन अपनी खिताबी जीत लगभग तय कर ली है। पांचवें दिन का खेल महज औपचारिकता रह गया है।

चेन्नई: दक्षिण क्षेत्र के कप्तान तिलक वर्मा ने 99 रन की पारी खेली लेकिन पूर्व क्षेत्र ने दूसरी पारी में अपने कप्तान ईशान किशन के 80 रन की बदौलत बुधवार को दलीप ट्रॉफी फाइनल के चौथे दिन खिताबी जीत लगभग तय कर ली। तिलक की 211 गेंद में 99 रन की पारी के बावजूद दक्षिण क्षेत्र की टीम पूर्व क्षेत्र के पहली पारी के 708 रन के जवाब में 336 रन पर सिमट गई। पूर्व क्षेत्र ने इस तरह 372 रन की बढ़त हासिल की।

Ishan Kishan

ईशान किशन

पूर्व क्षेत्र ने दक्षिण क्षेत्र को फॉलोआन नहीं देकर दूसरी पारी में स्वयं खेलने का फैसला किया और पांच विकेट पर 212 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त को 584 रन तक पहुंचाया। दिन का खेल खत्म होने पर कुमार कुशाग्र 34 जबकि कोनेन कुरैशी 26 रन बनाकर खेल रहे थे। दोनों छठे विकेट के लिए 52 रन की अटूट साझेदारी कर चुके हैं। कल मैच का आखिरी दिन है और पहली पारी में विशाल बढ़त की बदौलत पूर्व क्षेत्र का खिताब जीतना लगभग तय हो गया है।

End of Feed