IND vs PAK: ईशान किशन ने की धोनी के 12 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Sep 2, 2023, 07:01 PM IST

ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के मुकाबले में टीम इंडिया के लिए संकटमोटक की भूमिका अदा करते हुए एमएस धोनी के 12 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

पल्लेकल: भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 54 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया और भारतीय टीम को शुरुआती झटकों से उबारने में अहम भूमिका अदा की। ईशान जब बल्लेबाजी करने उतरे तब टीम इंडिया का स्कोर 14.1 ओवर में 3 विकेट पर 48 रन था। ऐसे में उन्होंने पहले शुभमन गिल और फिर हार्दिक पांड्या के साथ मोर्चा संभाला। सधे हुए आक्रामक अंगाद में बल्लेबाजी करते हुए ईशान ने पाकिस्तानी गेंदबाजों करते हुए वनडे करियर का सातवां और लगातार चौथा अर्धशतक पूरा किया।

Ishan Kishan

ईशान किशन

शतक से चूके ईशान

ईशान 81 गेंद में 82 रन बनाकर हारिस रउफ का शिकार बने। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 2 छक्के जड़े। जब ईशान आउट हुए भारतीय टीम 204 रन के स्कोर तक पहुंच चुकी थी। हारिस की गेंद को पुल करने की कोशिश में वो बाबर आजम के हाथों लपके गए। ईशान और हार्दिक के बीच पांचवें विकेट के लिए 141 गेंद में 138 रन की साझेदारी हुई।

End of Feed