टीम इंडिया में वापसी के बाद अब ईशान को मिला और एक ईनाम

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए झारखंड टीम का ऐलान कर दिया गया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी दिलाने वाले ईशान किशन को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। झारखंड़ अपना पहला मुकाबला अहमदाबाद में कर्नाटक के खिलाफ खेलेगा।

झारखंड क्रिकेट बोर्ड ने आगामी विजय हजारे ट्रॉफी के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। हाल ही में झारखंड़ को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी दिलाने वाले कप्तान ईशान किशन को फिर टीम की कमान सौंपी गई है। विजय हजारे 2025/26 24 दिसंबर से शुरू होने वाला है, जिसमें झारखंड अपना पहला मैच अहमदाबाद में कर्नाटक के खिलाफ खेलेगा। किशन के अलावा, झारखंड की इस टीम में कुमार कुशाग्र, अनुकूल रॉय, रॉबिन मिंज, अभिनव शरण और विराट सिंह जैसे नाम भी शामिल हैं।

ishan kishan

ईशान किशन (साभार-X)

सैयद मुश्ताक अली में ईशान का प्रदर्शन

सैयद मुश्ताक अली में ईशान ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 10 पारियों में 57.44 की औसत से 517 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने दो शतक और दो अर्धशतक लगाए थे। खास बात यह है कि उन्होंने हरियाणा के खिलाफ फाइनल में 101 रनों की मैच-विनिंग पारी खेलकर अपनी टीम को ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान को इसका ईनाम मिला और टी20 वर्ल्ड कप के लिए उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया गया। उन्हें संजू सैमसन के अलावा दूसरे विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में भारतीय टीम में जगह दी गई।

End of Feed