क्या केकेआर ने किया वरुण की चोट को नजरअंदाज, गुजरात के खिलाफ मैच में लंगड़ाते हुए दिखे थे चक्रवर्ती

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में वरुण चक्रवर्ती को चोट के बावजूद भी खेले थे। ऐसा आरोप केकेआर की टीम मैनेजमेंट पर लगा है। क्या अब टीम इंडिया से ज्यादा खास आईपीएल हो गया है।

देश बनाम क्लब की बहस एक बार फिर शुरू हो गई है जब वरुण चक्रवर्ती ने शनिवार को आईपीएल मैच में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए अपने कोटे के पूरे ओवर डाले जबकि भारत के शीर्ष टी20 स्पिनर को हेयरलाइन फ्रेक्चर था जिसके लिए आराम की जरूरत थी।

Varun Chakaravarthy

वरुण चक्रवर्ती (साभार-IPL)

चक्रवर्ती को दर्द में लंगड़ाते हुए और गेंदबाजी करते देखना भारतीय टीम से जुड़े लोगों को अच्छा नहीं लगा, विशेषकर तब जब देश को अगले महीने डबलिन और इंग्लैंड में सात टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं।

End of Feed