IRE vs AFG, Test Highlights: आयरलैंड ने पहली बार टेस्ट क्रिकेट में चखा जीत का स्वाद, अफगानिस्तान को दी 6 विकेट से मात

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 2, 2024, 08:45 AM IST

Ireland Beat Afghanistan in Test: आयरलैंड का टेस्ट क्रिकेट में अपनी पहली जीत का 7 साल लंबा इंतजार शुक्रवार को अबुधाबी में अफगानिस्तान के खिलाफ खत्म हो गया। आयरलैंड ने अबुधाबी में अफगानिस्तान को 6 विकेट से मात दी।

Ireland Beat Afghanistan in Test: आयरलैंड ने टेस्ट दर्जा हासिल करने के तकरीबन सात वर्ष बाद शुक्रवार को अबुधाबी में खेले गए एकमात्र टेस्ट में अफगानिस्तान को छह विकेट से हराकर क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में अपनी पहली जीत दर्ज की। आयरलैंड को जीत के लिए दूसरी पारी में 111 रन का लक्ष्य मिला और उसने कप्तान एंडी बलबर्नी ने 96 गेंद में नाबाद 58 रन से आठ टेस्ट में पहली जीत हासिल की। इससे पहले तेज गेंदबाज मार्क अडेर ने आठ विकेट (39 रन देकर पांच और 56 रन देकर तीन विकेट) हासिल किये।

Ireland Cricket team

आयरलैंड क्रिकेट टीम

अफगानिस्तान की पहली पारी 54.5 ओवर में 155 रन पर सिमट गयी जिसमें अडेर ने पहली बार पांच विकेट झटकने का कारनामा किया। क्रेग यंग और कर्टिस कैम्फर ने दो-दो विकेट चटकाये। अगर इब्राहिम जदरान ने 53 रन और करीम जनत (नाबाद 41 रन) ने अंत में टिककर बल्लेबाजी नहीं की होती तो अफगानिस्तान की टीम पहली पारी में इससे भी कम स्कोर पर सिमट गयी होती।

End of Feed