IRE W vs PAK W: आयरलैंड की महिलाओं ने पाकिस्तान को दी कड़ी चुनौती, पहले टी20 में 11 रनों से हराया

IRE vs PAK W Highlights: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड के दौरे पर है। सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा है।क्लोनटॉर्फ क्रिकेट क्लब, डबलिन में खेले गए मैच में पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उन्होंने इस फैसले को सही साबित करते हुए आयरलैंड को 19.4 ओवर में 142 रन पर समेटने में बड़ी भूमिका निभाई।

IRE vs PAK W Highlights: आयरलैंड दौरे पर गई पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। डबलिन के क्लोनटॉर्फ क्रिकेट क्लब में खेले गए इस मुकाबले में मेज़बान आयरलैंड ने पाकिस्तान को 11 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की।

Ireland women cricket team X (1)

आयरलैंड वुमन क्रिकेट टीम (फोटो- X)

फातिमा सना ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाज़ी, फैसले को किया सही साबित

पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। उनकी अगुवाई में गेंदबाज़ों ने सधी हुई शुरुआत की और आयरलैंड की टीम को 19.4 ओवर में 142 रन पर ऑलआउट कर दिया।

End of Feed