Irani Cup: सरफराज खान के दोहरे शतक की बदौलत मजबूत स्थिति में रणजी चैंपियन मुंबई

सरफराज खान के दोहरे शतक की बदौलत रणजी चैंपियन मुंबई शेष भारत के खिलाफ ईरानी कप में दूसरे दिन के खेल के बाद अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सरफराज खान ने खेली 221 रन की नाबाद पारी
  • मुंबई ने बनाए शेष भारत के खिलाफ 9 विकेट पर 536 रन
  • ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए सरफराज ने पेश किया दावा

लखनऊ: मुंबई के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान के दोहरे शतक से ईरानी कप मुकाबले में सिर्फ शेष भारत पर ही दबाव नहीं बना बल्कि अगले महीने भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले अनुभवी केएल राहुल के लिये भी मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। सरफराज 276 गेंद में 221 रन बनाकर खेल रहे हैं और 42 बार की चैम्पियन मुंबई के लिये ईरानी कप में दोहरा शतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर मुंबई ने नौ विकेट पर 536 रन बना लिये थे।

Sarfaraz Khan

सरफराज खान (साभार BCCI/JIO)

भाई मुशीर के चोटिल होने के बावजूद खेली शानदार पारी

ईरानी कप में वसीम जाफर (विदर्भ), रवि शास्त्री, प्रवीण आम्रे और यशस्वी जायसवाल (शेष भारत) दोहरा शतक बना चुके हैं। सरफराज के लिये यह सप्ताह कठिन रहा क्योंकि उनके छोटे भाई मुशीर सड़क दुर्घटना में घायल होने के कारण 16 सप्ताह के लिये खेल से बाहर हो गए। मुशीर को भी यह मैच खेलना था।

End of Feed