Irani Cup 2024 Live Streaming: रेस्ट ऑफ इंडिया vs मुंबई के मैच को कब और कहां देखें लाइव? जानें हर जानकारी

Irani Cup 2024 Mumbai vs Rest of India Live Streaming: भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ईरानी कप की शुरुआत 1 अक्टूबर 2024 से हो रही है। इस मैच को भारत में आसानी से देखा जा सकता है। आइए जानते हैं कब और कहां इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ईरानी कप मंगलवार से शुरू
  • रेस्ट ऑफ इंडिया की मुंबई से टक्कर
  • फ्री में ऐसे देखें लाइव

Irani Cup 2024 Mumbai vs Rest of India Live Streaming: भारतीय क्रिकेट टीम जहां मंगलवार (1 अक्टूबर 2024) को कानपुर में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन भिड़ने वाली है। वहीं दूसरी ओर 90 किमी दूर लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में, 2024 ईरानी कप की शुरुआत होगी। इसमें शेष भारत की टीम एकतरफा मुकाबले में मुंबई से भिड़ेगा। जिन लोगों को नहीं पता, उन्हें बता दें कि ईरानी कप में रणजी ट्रॉफी चैंपियन का सामना शेष राज्यों के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों से होता है।

irani cup 2024 live streaming

ईरानी कप 2024 लाइव स्ट्रीमिंग

भारतीय टेस्ट टीम के प्रमुख खिलाड़ी जहां चयन के लिए उपलब्ध नहीं है, वहीं देश के कुछ बेहतरीन खिलाड़ी रुतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली रेस्ट ऑफ इंडिया टीम के लिए मैदान में उतरेंगे, जिनमें अभिमन्यु ईश्वरन, देवदत्त पडिक्कल, ईशान किशन और साई सुदर्शन शामिल हैं। ध्रुव जुरेल और यश दयाल को मैच खेलने के लिए भारतीय टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया गया है। वहीं मुंबई की टीम में कप्तान अजिंक्य रहाणे, सरफराज खान, श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर और पृथ्वी शॉ सहित पांच कैप्ड टेस्ट भारतीय खिलाड़ी हैं।

End of Feed