TATA IPL 2023: इरफान पठान ने इस खिलाड़ी को लेकर की भविष्यवाणी, कहा- यह आईपीएल में 10 हजार रन ठोकेगा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 22, 2023, 05:58 PM IST

TATA IPL 2023, Irfan Pathan Prediction: आईपीएल के 16वें सीजन के आखिरी मुकाबले में गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर न केवल टीम को जीत दिलाई, बल्कि बेंगलोर के उम्मीदों पर पानी भी फरे दिया। इसको लेकर भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने उनको लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी।

TATA IPL 2023, Irfan Pathan Prediction: आईपीएल के 16वें सीजन का लीग मुकाबला खत्म हो चुका है। अब प्लेऑफ का आगाज होने वाला है, लेकिन इस बीच भारत के पूर्व स्टार क्रिकेटर इरफान पठान ने गुजरात टाइटंस के लिए स्टार बल्लेबाज को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी। उन्होंने शुभमन गिल को लेकर भविष्यवाणी करते हुए एक ट्वीट भी किया। गिल के शानदार प्रदर्शन के बाद वह पोस्ट अब जमकर वायरल हो रहा है। इरफान ने शुभमन को लेकर लिखा कि यह खिलाड़ी आईपीएल में 10,000 रन बनाएगा।

Irfan Pathan, TATA IPL 2023, Shubman Gill

इरफान पठान। (फोटो- इरफान पठान के ट्विटर से)

गिल का बेंगलोर के खिलाफ जमकर चला बल्ला

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ गुजरात के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल का बल्ला जमकर चला। उन्होंने बेंगलोर के खिलाफ नाबाद शतकीय पारी खेली। उन्होंने 200 की स्ट्राइक रेट से 52 गेंदों पर 5 चौके और 8 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 104 रन की नाबाद पारी खेली। शुभमन का यह मौजूदा सीजन में लगातार दूसरा शतक है। इससे पहले शुीामन नग अहमदाबाद के नेरेंद्र मोदी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। इस दौरान गिल ने 174.13 की स्ट्राइक रेट से 58 गेंदों पर 13 चौके और एक छक्के की मदद से 101 रन बनाए थे। वे आईपीएल में लगातार दो शतक जमाने वाले चौथे खिलाड़ी भी बन गए। उनसे पहले शिखर धवन, जोस बटलर और विराट कोहली यह कारनामा कर चुके हैं।

End of Feed