आईपीएल 2026 आज का मैच, पॉइंट्स टेबल, पर्पल और ऑरेंज कैप अपडेट: आखिरी ओवर में पंजाब की जीत के बाद कैसा है प्वाइंट्स टेबल का हाल, किसके नाम हैं सबसे ज्यादा रन

पीबीकेएस वर्सेस जीटी आज के मैच बाद पॉइंट्स टेबल, आईपीएल ऑरेंज कैप, पर्पल कैप किसके पास है, टुडे मैच मैन ऑफ़ द मैच अपडेट, हाइलाइट्स: आईपीएल का चौथा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। इस मुकाबले के बाद प्वाइंट्स टेबल में बदलाव आया है। ताजा प्वाइंट्स टेबल में राजस्थान की टीम टॉप पर बनी हुई है।

आईपीएल 2026 आज का मैच, पॉइंट्स टेबल, पर्पल और ऑरेंज कैप अपडेट: आईपीएल के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर जीत के साथ खाता खोल दिया। पंजाब किंग्स के सामने 163 रन का लक्ष्य था, जिसे पाने में टीम कई बार लड़खड़ाई, लेकिन कूपर कॉनली अंत तक खड़े रहे और अपनी टीम को 3 विकेट से रोमांचक जीत दिला दी। कॉनली 72 रन की पारी खेलकर नाबाद रहे। कॉनली के अलावा पंजाब किंग्स की ओर से प्रभसिमरन सिंह ने 37 रन की पारी खेली। इससे पहले गुजरात टाइटंस ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए थे। इस जीत के बाद पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के प्वाइंट्स टेबल में जीत का खाता खोल दिया। आईपीएल के लीग मुकाबले 28 मार्च से 24 मई के बीच खेले जाएंगे।

PBKS vs GT Points Table ipl 2026

प्वाइंट्स टेबल आईपीएल 2026 (साभार-X)

पंजाब बनाम गुजरात मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल

पंजाब बनाम गुजरात के बीच खेले गए आईपीएल के चौथे मुकाबले के बाद प्वाइंट्स टेबल में बदलाव आया। जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स का खाता खुल गया है, लेकिन राजस्थान की टीम अभी भी नेट रन रेट के आधार पर टॉप पर बनी हुई है।

End of Feed