IPL 2026 Points Table Update: चेन्नई के खिलाफ जीत के बाद पंजाब किंग्स ने प्वाइंट्स टेबल में लगाई छलांग, जानें सभी टीमों का हाल

CSK vs PBKS आज के मैच बाद पॉइंट्स टेबल, आईपीएल ऑरेंज कैप, पर्पल कैप किसके पास है, टुडे मैच मैन ऑफ़ द मैच अपडेट, हाइलाइट्स: आईपीएल का 7वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच चेपॉक में खेला गया। दोनों टीमों के लिए यह दूसरा मुकाबला था, जहां जीत पंजाब किंग्स के हाथ लगी। मैच के बाद ऐसा है प्वाइंट्स टेबल का हाल।

आईपीएल 2026 आज का मैच, पॉइंट्स टेबल, पर्पल और ऑरेंज कैप अपडेट: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। चेपॉक में खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई को पंजाब ने 5 विकेट से हरा दिया। पंजाब किंग्स के सामने 210 रन का विशाल लक्ष्य था, जिसे उसने कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी के दम पर 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। पंजाब की ओर से श्रेयस अय्यर ने 50, प्रभसिमरन सिंह ने 43 और प्रियांश आर्य ने 39 रन की अहम पारी खेली। यह पंजाब किंग्स की लगातार दूसरी जीत है। इस जीत के बाद पंजाब किंग्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।

csk vs pbks points table

प्वाइंट्स टेबल अपडेट (साभार-X)

पंजाब बनाम चेन्नई मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल

आईपीएल के 7वें मुकाबले के बाद प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव आया है। अब पंजाब किंग्स की टीम 2 मैच में 4 अंक के साथ टॉप पर पहुंच गई है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम सबसे नीचले पायदान पर है।

End of Feed