IPL 2024 Today Match GT vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। ऐसे में (17 अप्रेल 2024) को दर्शकों को दो मजबूत टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। आज के मैच में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) शुभमन गिल (Shubman Gill) समेत कई स्टार खिलाड़ी मैदान पर होंगे। मैच में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टक्कर दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से होने वाली है। मैच में गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) के हाथों में है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों में है।
गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स (फोटो- BCCI/AP)
आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स का सफर
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अब तक कुल 6 मैच खेले हैं और इसमें से 2 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। टीम की शुरुआत काफी खराब रही थी। टीम को लगातार दो मैचों में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स से हार मिली थी। टीम ने इसके बाद सीएसके को हराकर कुछ राहत की सांस ली लेकिन अगले दो मैचों में केकेआर और मुंबई ने फिर उन्हें हरा दिया। दिल्ली कैपिटल्स अपने पिछले मैच में हालांकि लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर आ रही है।
आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस का सफर
आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस की टीम ने अब तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं। इसमें से टीम को 3 मुकाबलों में जीत मिली है और तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा है। टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के साथ की थी हालांकि इसके बाद उनका सफर एक जीत और अगले मैच में ही हार का रहा है। ऐसे में वे इसे तोड़कर जीत के रथ पर सवार होना चाहेगी।
दोनों टीमों के स्क्वॉड (GT vs DC Squads)
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, रॉबिन मिंज, केन विलियमसन, अभिनव मंधार, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, अजमतुल्लाह उमरजई, शाहरुख खान, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, कार्तिक त्यागी, शशांत मिश्रा, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, साई किशोर, उमेश यादव, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा और मानव सुथार।
दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी साव, स्वस्तिक चिकारा, यश ढुल, एनरिच नॉर्किया, ईशांत शर्मा, झाय रिचर्डसन, खलील अहमद, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, प्रवीण दुबे, रसिक डार, विकी ओस्तवाल, अक्षर पटेल, जैक फ्रेजर गुर्क, ललित यादव, मिचेल मार्श, सुमित कुमार, अभिषेक पोरेल, कुमार कुशाग्र, रिकी भुई, शाइ होप, ट्रिस्टन स्टब्स ।
