LIVERCB Vs KKR Highlights: केकेआर की आरसीबी के खिलाफ उसके घर में जीत का छक्का, मेजबान टीम के जीत का सिलसिला रुका

RCB Vs KKR Highlights: केकेआर की आरसीबी के खिलाफ उसके घर में जीत का छक्का, मेजबान टीम के जीत का सिलसिला रुका
RCB Vs KKR Highlights: विराट कोहली की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु को हार झेलनी पड़ी। आईपीएल के 10वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु को 7 विकेट से हराया। इसी हार के साथ मेजबान टीम का होम ग्राउंड पर जीत का सिलसिला भी थम गया। शुरुआती 9 मैचों में होम ग्राउंड पर होम टीम को जीत मिली थी। वहीं, केकेआर की बेंग्लुरु में आरसीबी के खिलाफ यह छठवीं जीत है। केकेआर के खिलाफ आरसीबी को 2015 से अपने होम ग्राउंड पर जीत नहीं मिली है। आईपीएल के मौजूदा सीजन में केकेआर की यह लगातार दूसरी जीत है, जबकि आरसीबी की यह दूसरी हार है। जीत के साथ केकेआर की टीम 04 अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर आ गई है, जबकि आरसीबी 2 अंक के साथ टेबल में छठे नंबर पर है।
LSG vs PBKS LIVE Score Today Match
आरसीबी के होम ग्राउंड बेंग्लुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बना लिए हैं। टीम ने केकेआर को विशाल लक्ष्य दिया। बेंग्लुरु में विराट कोहली का बल्ला एक बार फिर जमकर गरजा। उन्होंने मौजूदा सीजन में दूसरा अर्धशतक जड़ा। वहीं, टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस एक बार फिर बड़ी पारी हीं खेल पाए। वे महज 8 रन बनाकर आउट हो गए। ग्लेन मैक्सवेल 28 रन बनाकर आउट हो गए। केकेआर के हर्षित राणा और आंद्रे रसेल ने 2-2 विकेट चटकाए।
जवाब में खेलने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स ने 16.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की शुरुआज अच्छी रही। टीम को 86 रन पर पहला झटका लगा। सुनील नरेन अर्धशतक से चूक गए। वे 47 रन पर आउट होकर पवेलियन लौटे। वेंकटेश अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 30 गेंदों पर 50 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी 39 रन की कप्तानी पारी खेली। आरसीबी के गेंदबाज यश दयाल, मयंक डागर और विजयकुमार वैशाक ने एक-एक विकेट चटकाए।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), कैमरून ग्रीन, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, अनुज रावत (डब्ल्यू), दिनेश कार्तिक, अल्ज़ारी जोसेफ, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल।
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन
फिल साल्ट (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, मिशेल स्टार्क, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
RCB vs KKR LIVE Score: केकेआर ने दर्ज की जीत
आईपीएल के 10वें मुकाबले में आरसी कोलकाता नाइटराइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु को 7 विकेट से हराया। इसी हार के साथ मेजबान टीम का होम ग्राउंड पर जीत का सिलसिला भी रुक गया। शुरुआती 9 मैचों में होम ग्राउंड मुकाबले में होम टीम को जीत मिली थी। वहीं, केकेआर की बेंग्लुरु में आरसीबी के खिलाफ यह छठवीं जीत है। केकेआर के खिलाफ आरसीबी को 2015 से अपने होम ग्राउंड पर जीत नहीं मिली है। वहीं, आईपीएल के मौजूदा सीजन में केकेआर की यह लगातार दूसरी जीत है, जबकि आरसीबी की यह मौजूदा सीजन में दूसरी हार है।
RCB vs KKR LIVE Score: अय्यर का अर्धशतक
आरसीबी के खिलाफ वेंकटेश अय्यर का बल्ला जमकर चला। उन्होंने 29 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया।
RCB vs KKR LIVE Score: केकेआर ने पूरा किया 150 का स्कोर
आरसीबी के खिलाफ केकेआर ने 150 का स्कोर पूरा कर लिया है। टीम ने 14 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। श्रेयस अय्यर और वेंकटेश अय्यर क्रीज पर हैं।
RCB vs KKR LIVE Score: 13 ओवर का खेल हुआ खत्म
कोलकाता नाइटराइडर्स ने 13 ओवर में 2 विकेट के नुकसान के 144 रन बना लिए हैं। वेंकटेश अय्यर और श्रेयस अय्यर क्रीज डटे हुए हैं।
RCB vs KKR LIVE Score: केकेआर को लगा दूसरा बड़ा झटका
कोलकाता नाइटराइडर्स को 8.1 ओवर में 94 रन पर दूसरा बड़ा झटका लगा। सुनील नरेन के बाद फिल सॉल्ट आउट हो गए। वे 30 रन बनाकर आउट हो गए। अब वेंकटेश अय्यर और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं।
RCB vs KKR LIVE Score: अर्धशतक से चूके सुनील
आरसीबी के खिलाफ केकेआर को पहला झटका लगा। सुनील नरेन अर्धशतक से चूक गए। वे 47 रन पर आउट हो गए। कोलकाता नाइटराइडर्स ने 6.3 ओवर में एक विकेट के नुकसान के 86 रन बना लिए हैं। अब फिल सॉल्ट और वेंकटेश अय्यर क्रीज पर हैं।
RCB vs KKR LIVE Score: केकेआर का पावरप्ले खत्म
जवाब में खेलने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स ने पावरप्ले में जमकर बल्लेबाजी की। टीम ने 6 ओवर में बिना किसी नुकसान के 85 रन बना लिए हैं। फिल सॉल्ट और सुनील नरेन क्रीज पर हैं।
RCB vs KKR LIVE Score: सॉल्ट और सुनील का रोमांच जारी
आरसीबी के खिलाफ जवाब में खेलने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। टीम ने 3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 46 रन बना लिए हैं। फिल सॉल्ट और सुनील नरेन क्रीज पर हैं।
RCB vs KKR LIVE Score: केकेआर की अच्छी शुरुआत
जवाब में खेलने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स ने पहले ओवर में बिना किसी नुकसान के 18 रन बना लिए हैं। फिल सॉल्ट और सुनील नरेन क्रीज पर हैं।
RCB vs KKR LIVE Score: केकेआर का मिला विशाल लक्ष्य
आरसीबी के होम ग्राउंड बेंग्लुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बना लिए हैं। टीम ने केकेआर को 183 रन का विशाल लक्ष्य दिया।
RCB vs KKR LIVE Score: आपस में गले मिले गंभीर और कोहली
RCB vs KKR LIVE Score: रावत का बल्ला भी रहा शांत
आरसीबी के अनुज रावत बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे सिर्फ 3 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। आरसीबी ने 17.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 151 रन बना लिए हैं। अब विराट कोहली और दिनेश कार्तिक क्रीज पर हैं।
RCB vs KKR LIVE Score: पाटीदार भी वापस लौटे
केकेआर के खिलाफ आरसीबी को चौथा झटका लगा। रजत पाटीदार बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे महज 3 रन बनाकर आउट हो गए। आरसीबी ने 16.4 ओवर में में 4 विकेट के नुकसान पर 146 रन बना लिए हैं। अब विराट कोहली और अनुज रावत क्रीज पर हैं।
RCB vs KKR LIVE Score: सिर्फ 4 ओवर का खेल बचा
केकेआर के खिलाफ आरसीबी का सिर्फ 4 ओवर का खेल बचा है। टीम ने 16 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 141 रन बना लिए हैं। अब विराट कोहली और रजत पाटीदार क्रीज पर हैं।
RCB vs KKR LIVE Score: बड़ी पारी नहीं खेल पाए मैक्सी
ग्लेन मैक्सवेल एक बार फिर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे केकेआर के खिलाफ 28 रन बनाकर आउट हो गए। टीम ने 14.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 125 रन बना लिए हैं। अब विराट कोहली और रजत पाटीदार क्रीज पर हैं।
RCB vs KKR LIVE Score: कोहली और मैक्सी का शानदार पारी जारी
केकेआर के खिलाफ आरसीबी का शानदार शो जारी है। टीम ने 14 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 124 रन बना लिए हैं। अब विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर हैं।
RCB vs KKR LIVE Score: कोहली ने जड़ा अर्धशतक
केकेआर के खिलाफ विराट कोहली का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने मौजूदा सीजन में लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा। आरसीबी ने 12 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए हैं। अब विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर हैं।
RCB vs KKR LIVE Score: आरसीबी का स्कोर 100 के करीब
आरसीबी ने 10.3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं। अब विराट कोहली और कैमरून ग्रीन क्रीज पर हैं।
RCB vs KKR LIVE Score: 8 ओवर का खेल हुआ खत्म
केकेआर के खिलाफ आरसीबी का 8 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। टीम का स्कोर 100 के करीब पहुंच चुकी है। टीम ने 8 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 74 रन बना लिए हैं।
RCB vs KKR LIVE Score: आरसीबी का स्कोर हुआ 50 के पार
केकेआर के खिलाफ आरसीबी का स्कोर 50 के पार पहुंच चुका है। टीम ने 5.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं। अब विराट कोहली और कैमरून ग्रीन क्रीज पर हैं।