LIVECSK Vs LSG Highlights:दो हार के बाद जीत की पटरी पर लौटी लखनऊ, सीएसके को 8 विकेट से रौंदा

CSK Vs LSG Highlights:दो हार के बाद जीत की पटरी पर लौटी लखनऊ, सीएसके को 8 विकेट से रौंदा
CSK Vs LSG Highlights: लखनऊ ने केएल राहुल की कप्तानी पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया। लखनऊ के सामने जीत के लिए 177 रन का लक्ष्य था जिसे उसने 2 विकेट खोकर 6 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। लखनऊ की ओर से कप्तान केएल राहुल ने 53 गेंद में 82 रन की पारी खेली। राहुल के अलावा क्विंटन डिकॉक ने 43 गेंद में 54 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 90 गेंद में 134 रन की साझेदारी की।
इससे पहले रवींद्र जडेजा के अर्धशतकीय पारी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। टीम ने लखनऊ को 177 रन का लक्ष्य दिया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 35 रन के अंदर रचिन रवींद्र और रुतुराज गायकवाड़ आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रवींद्र जडेजा ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को संभाला। उन्होंने 40 गेंदों पर 5 चौके और एक छक्के की मदद से 57 रन की नाबाद पारी खेली। शिवम दुबे का भी एक बार शांत देखने को मिला। वे 3 रन पर आउट हो गए। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे एमएस धोनी का बल्ला एक बार फिर चला। उन्होंने 9 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 28 रन की नाबाद पारी खेली। लखनऊ के क्रुणाल पंड्या ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए।
आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 3 बार आमने-सामने हुई है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच जीत-हार का रिकॉर्ड बराबर है। लेकिन आज लखनऊ की टीम 2-1 से आगे निकल गई। चेन्नई के खिलाफ लखनऊ का हाईएस्ट स्कोर 211 रन है, जबकि लखनऊ के खिलाफ चेन्नई का हाईएस्ट स्कोर 217 रन है।
IPL Live Score Today LSG vs CSK Live Score: लखनऊ ने सीएसके को रौंदा
लखनऊ ने केएल राहुल की कप्तानी पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया। लखनऊ के सामने जीत के लिए 177 रन का लक्ष्य था जिसे उसने 2 विकेट खोकर 6 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। लखनऊ की ओर से कप्तान केएल राहुल ने 53 गेंद में 82 रन की पारी खेली। राहुल के अलावा क्विंटन डिकॉक ने 43 गेंद में 54 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 90 गेंद में 134 रन की साझेदारी की।
IPL Live Score Today LSG vs CSK Live Score: लखनऊ को मिला चुनौतीपूर्ण लक्ष्य
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। टीम ने लखनऊ को 177 रन का लक्ष्य दिया।
CSK vs LSG LIVE Score: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (डब्ल्यू), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना।
CSK vs LSG LIVE Score: लखनऊ सुपर जाइंट्स की प्लेइंग इलेवन
क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), दीपक हुडा, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, यश ठाकुर।
CSK vs LSG LIVE Score: लखनऊ ने जीता टॉस
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मेहमान टीम चेन्नई सुपर किंग्स पहले बल्लेबाजी करने उतरी।
CSK vs LSG LIVE Score:मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव?
चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं।
CSK vs LSG LIVE Score:मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव?
चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबले को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।
CSK vs LSG LIVE Score: लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है
लखनऊ में आज चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है।
CSK vs LSG LIVE Score: कहां खेला जाएगा मुकाबला
चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच का रोमांचक मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।
CSK vs LSG LIVE Score: कितने बजे शुरू होगा मुकाबला
चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।