LIVE

LSG vs RR, लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स आईपीएल मैच हाईलाइट्स: राजस्थान के खिलाफ 160 रन का लक्ष्य नहीं चेज कर पाया लखनऊ, घर पर मिली करारी हार

नवीन चौहानUpdated Apr 23, 2026, 04:21 IST

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स आईपीएल मैच हाईलाइट्स (IPL 2026 32nd Match Highlights in Hindi): लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने घर पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत के लिए 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 40 रन के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।

LSG vs RR, लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स आईपीएल मैच हाईलाइट्स: राजस्थान के खिलाफ 160 रन का लक्ष्य नहीं चेज कर पाया लखनऊ, घर पर मिली करारी हार
LSG vs RR, लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स आईपीएल मैच हाईलाइट्स: राजस्थान के खिलाफ 160 रन का लक्ष्य नहीं चेज कर पाया लखनऊ, घर पर मिली करारी हार

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स आईपीएल मैच हाईलाइट्स (IPL 2026 32nd Match Highlights in Hindi): लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने घर पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत के लिए 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 40 रन के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान के 6 विकेट पर 159 रन के जवाब में लखनऊ की टीम 18 ओवर में 119 रन बनाकर ढेर हो गई। मिचेल मार्श के अलावा लखनऊ के लिए और कोई बल्लेबाज लखनऊ क लिए रन नहीं बना सका। मार्श के 51 रन बनाकर आउट होने के बाद लखनऊ की जीत की संभावनाएं भी ढेर हो गईं। राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने 3, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा ने 2-2, रवींद्र जडेजा और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। राजस्थान की टीम इस मैच में जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे पायदान पर काबिज हो गई है। राजस्थान की यह सात मैच में पांचवीं जीत है।

राजस्थान ने बनाए 6 विकट पर 159 रन
राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन का स्कोर खड़ा किया है। खराब शुरुआत के बाद राजस्थान ने 5 विकेट 77 रन पर गंवा दिए थे। वहां से रवींद्र जडेजा ने डेवोनन फरेरा और शुभम दुबे के साथ टीम को उबारते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन तक पहुंचा दिया। जडेजा ने 43(29) रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को यहां तक पुहंचाने में अहम भूमिका अदा की। लखनऊ के लिए 2-2 विकेट मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और मोहसिन खान ने लिए। जडेजा के अलावा 22(12) रन की पारी जायसवाल ने खेली। जीत के लिए लखनऊ को 160 रन का लक्ष्य मिला है।

आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। यह मुकाबला लखनऊ के होम ग्राउंड भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम लखनऊ में खेला जाएगा। मेजबान लखनऊ का हाल आईपीएल 2026 में बेहाल रहा है। अबतक खेले 6 मैच में से उसे 2 में जीत मिली है और वो अंक तालिका में नौवें पायदान पर है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम का अबतक का प्रदर्शन अच्छा रहा है। 6 मैच में चार जीत के साथ वो चौथे पायदान पर है। ऐसे में लखनऊ की टीम राजस्थान के खिलाफ घरेलू दर्शकों के सामने जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। ऐसे में मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड ( Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals Head to Head)
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 6 मैच खेले गए हैं। इनमें से लखनऊ को 2 मैच में और राजस्थान 4 मैच में जीत मिली है। पिछले सीजन दोनों के बीच केवल एक मुकाबला खेला गया था। उसमें लखनऊ की टीम 2 रन के करीबी अंतर से जीत हासिल करने में सफल रही थी। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए उस मुकाबले में जीत के लिए 181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम 178 रन बना सकी थी। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 5 मुकाबलों में से राजस्थान को तीन में और लखनऊ को दो मैच में जीत मिली है।


ऐसी है आईपीएल 2026 में लखनऊ और राजस्थान की टीम (Lucknow Super Giants and Rajasthan Royals Squads In IPL 2026)

लखनऊ सुपर जायंट्स की आईपीएल 2026 की टीम: (Lucknow Super Giants Full Squads)
ऋषभ पंत (कप्तान), आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, अर्शिन कुलकर्णी, मिचेल मार्श, शाहबाज़ अहमद, आकाश महाराज सिंह, अवेश खान, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, अर्जुन सचिन तेंदुलकर, मयंक प्रभु यादव, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नोर्किया, जोश इंग्लिस, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, नमन तिवारी, अक्षत रघुवंशी, मोहसिन खान, मणिमारन सिद्धार्थ, मुकुल चौधरी।

राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल 2026 की टीम: (Rajasthan Royals Full Squads)
राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, रवींद्र जड़ेजा, एडम मिल्ने, ब्रिजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा।

APR 22, 2026 23:19 IST

LSG vs RR, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: लखनऊ की टीम हुई 119 पर ढेर

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम जीत के लिए 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 119 रन पर ढेर हो गई और 40 रन के बड़ं अंतर से मैच गंवा दिया।
APR 22, 2026 23:01 IST

LSG vs RR, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: मिचेल मार्श बने बर्गर का शिकार

पारी के 16वें ओवर में मिचेल मार्श 55(41) रन बनाकर बर्गर की गेंद पर कैच दे बैठे। उन्होंने अपनी गेंद पर 6 चौके और 2 छक्के जड़े।
APR 22, 2026 22:57 IST

LSG vs RR, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: मिचेल मार्श ने जड़ा अर्धशतक

मिचेल मार्श ने 16वें ओवर की पहली गेंद पर शानदार छक्का जड़कर अपना अर्धशतक 39 गेंद में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से पूरा किया।
APR 22, 2026 22:54 IST

LSG vs RR, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: 15 ओवर में लखनऊ ने बनाए 5 विकेट से बनाए 99 रन

लखनऊ ने जीत के लिए 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकेट पर 199 रन बना लिए हैं। मुकुल चौधरी ने ओवर का अंत बिश्नोई के खिलाफ शानदार छक्का जड़कर किया। मुकुल चौधरी 7 (2) और मिचेल मार्श 49 (38) रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 22, 2026 22:52 IST

LSG vs RR, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: हिम्मत सिंह लौटे पवेलियन

रवि बिश्नोई ने 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर हिम्मत सिंह को बोल्ड कर दिया। वो 15 (15) रन बना सके। 91 के स्कोर पर लखनऊ ने पांचवां विकेट गंवाया। हिम्मत सिंह के आउट होने के बाद मुकुल चौधरी बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं।
APR 22, 2026 22:45 IST

LSG vs RR, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: लखनऊ ने 13 ओवर में बनाए 80 रन

जीत के लिए 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ ने राजस्थान के खिलाफ 13 ओवर में 4 विकेट पर 80 रन बना लिए हैं। 42 गेंद में लखनऊ को 80 रन और बनाने हैं। मिचेल मार्श 46 (34) और हिम्मत सिंह 7 (9) रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 22, 2026 22:39 IST

LSG vs RR, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: लखनऊ ने 12 ओवर में बनाए 74 रन

जीत के लिए 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 12 ओवर में 74 रन 4 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। हिम्मत सिंह 4 (6) और मिचेल मार्श
44 (31) रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 22, 2026 22:38 IST

LSG vs RR, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: 11 ओवर में लखनऊ ने बनाए 62 रन

जीत के लिए 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 11 ओवर में 62 रन 4 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। हिम्मत सिंह 2 (4) और मिचेल मार्श
34 (27) रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 22, 2026 22:12 IST

LSG vs RR, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: लखनऊ ने 6 ओवर में 31 रन बनाए

लखनऊ ने 6 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 31 रन बना लिए हैं। मिचेल मार्श h 23 (16) और निकोलस पूरन 6(10) रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 22, 2026 21:57 IST

LSG vs RR, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: लखनऊ ने 3 ओवर में 16 रन बनाए

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 16 रन बना लिए हैं। मिचेल मार्श 11(7) और निकोलस पूरन 4(1) रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 22, 2026 21:55 IST

LSG vs RR, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: आर्चर ने किया मार्करम का शिकार

तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने एडेन मार्करम को शार्टपिच गेंद पर कैच कराकर तीसरा झटका लखनऊ को दिया। मार्करम अपना खाता नहीं खोल 0 (6) पाए। मिचेल मार्श 11(7) रन बनाकर खेल रहेहैं उनका साथ देने निकोलस पूरन आए हैं।
APR 22, 2026 21:53 IST

LSG vs RR, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: लखनऊ ने 2 ओवर में बनाए 10/2 रन

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 10 रन बना लिए हैं। एडेन मार्करम 0 (2) और मिचेल मार्श 10 (6) रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 22, 2026 21:49 IST

LSG vs RR, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: पंत नहीं खोल पाए खाता

लखनऊ को दूसरा झटका पारी के दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर ऋषभ पंत के रूप में लगा। पंत ने तीन गेंद खेलीं और अपना खाता खोले बगैर विकेट के पीछे ध्रुव जुरेल के हाथों लपके गए। मिचेल मार्श 10(6) रन बनाकर खेल रहे हैं। उनका साथ देने एडेन मार्करम आए हैं।
APR 22, 2026 21:45 IST

LSG vs RR, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: लखनऊ को लगा पहला झटका

लखनऊ को पहला झटका पारी के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर लगा। आयुष बदोनी रवि सिंह के थ्रो पर रन आउट हो गए। उन्होंने 1 (1) रन बनाए।
APR 22, 2026 21:40 IST

LSG vs RR, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: लखनऊ के लिए पारी शुरु करने उतरे मार्श और बदोनी

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए पारी की शुरुआत करने मिचेल मार्श और आयुष बदोनी को जोड़ी उतरी है।
APR 22, 2026 21:24 IST

LSG vs RR, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: राजस्थान ने बनाए 159/6 रन

राजस्थान ने लखनऊ के सामने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन का स्कोर खड़ा किया है। अंतिम ओवरों में रवींद्र जडेजा ने 43 (29) रन बनाकर और शुभम दुबे ने 19(11) रन की पारी खेलकर राजस्थान को इस स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की।
APR 22, 2026 21:08 IST

LSG vs RR, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: फरेरा बने प्रिंस यादव का शिकार

राजस्थान को छठा झटका पारी के 16वें ओवर में डेवोनन फरेरा के रूप में लगा। फरेरा प्रिंस यादव की गेंद पर 20(19) रन बनाकर लपके गए। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके जड़े। 110 के स्कोर पर परेरा पवेलियन लौटे।
APR 22, 2026 20:58 IST

LSG vs RR, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: राजस्थान ने 15 ओवर में बनाए 107 रन

राजस्थान रॉयल्स ने 15 ओवर में 5 विकेट पर 107 रन बना लिए हैं। 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर राजस्थान 100 रन के पार पहुंचा। फरेरा 20 (17) और जडेजा 11 (12) रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 22, 2026 20:41 IST

LSG vs RR, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: राजस्थान ने 12 ओवर में बनाए 83 रन

राजस्थान रॉयल्स ने 12 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 83 रन 5 विकेट खोकर बना लिए हैं। जडेजा 3 और फरेरा 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 22, 2026 20:35 IST

LSG vs RR, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: राजस्थान ने 11 ओवर में बनाए 80 रन

राजस्थान ने 11 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 80 रन बना लिए हैं। रवींद्र जडेजा 2(2) और डेवोनेन फरेरा 2 (3) रन बनाकर खेल रहे हैं।