IPL पर फिर मंडराया कोराना का साया, क्या फिर होगी बायो-बबल और प्रोटकॉल की वापसी?

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Mar 19, 2023, 05:10 PM IST

IPL Guideline For Covid-19: रिपोर्ट्स के अनुसार कोविड-19 की सतर्कता को लेकर आईपीएल ने फ्रैंचाइजियों और खिलाड़ियों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। 2019 के बाद पहली बार आईपीएल होम और अवे फॉर्मेट में खेला जा रहा है। हालांकि, इस बार आईपीएल में बायो-बबल नहीं रखा गया है। लेकिन दिशानिर्देशों को मानना अनिवार्य होगा।

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है। पहला मुकाबला पिछले बार की चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। 2019 के बाद से पहली बार यह लीग Home-Away फॉर्मेट में खेला जाएगा। हालांकि, इस बार इस लीग को बायो-बबल से दूर रखा गया है। इसके बावजूद कोविड-19 से सतर्क रहने के लिए आईपीएल मैनेजमेंट द्वारा कुछ दिशानिर्देश जारी किए गए हैं, जिसे मानना अनिवार्य होगा।

IPL 2023 COVID PROTOCOL (1)

आईपीएल 2023 कोविड-19 गाइडलाइन

ईएसपीएन क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार, फ्रेंचाइजी को आईपीएल के दिशानिर्देशों में कहा गया है कि कोविड पॉजिटिव होने पर खिलाड़ियों या सहयोगी स्टाफ के सदस्यों को 7 दिनों तक आइसोलेशन में रहना होगा, भले ही दुनिया भर में इन प्रतिबंधों में ढील दी गई हो।

End of Feed