TATA आईपीएल मिनी ऑक्शन 2026 , पंजाब किंग्स (PBKS) पंजाब किंग्स आईपीएल फुल स्क्वाड: आईपीएल 2026 नीलामी के बाद ऐसा है पंजाब का स्क्वॉड

आईपीएल ऑक्शन, PBKS Full Squad IPL 2026, Punjab Kings Released, Retained, Target, Trade and Purchased Players List, IPL Mini Auction (आईपीएल नीलामी न्यूज): इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के ऑक्शन में पिछले साल की रनर अप रही पंजाब किंग्स की टीम ने कम पर्स के साथ भी एक अच्छी टीम खड़ी कर दी है। आइए जानते हैं उनका स्क्वॉड कैसा नजर आ रहा है।

PBKS Full Squad 2026, Punjab Kings Players List (आईपीएल ऑक्शन): इंडियन प्रीमियर लीग एक और धमाकेदार सीजन के लिए तैयार है। इसके 19वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन समाप्त हो गया है। इसमें कई टीमों ने करोड़ों की बोली लगाई है। इसमें आईपीएल 2025 की रनर-अप रही पंजाब किंग्स की टीम कम पैसों के साथ उतरी थी। हालांकि इसमें भी उन्होंने कई अच्छे प्लेयर्स को अपने साथ जोड़ा है और एक मजबूत टीम बनाने की कोशिश की है। पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल 2026 ऑक्शन में केवल 11.50 करोड़ रुपए के पर्स के साथ आई थी और इतने पैसों में उन्हें केवल चार स्लॉट भरने थे जो कि उनके लिए अच्छी बात थी। इसमें 2 विदेशी और 2 भारतीयों की जगह खाली थी। पंजाब किंग्स के पास IPL 2025 में सबसे बैलेंस्ड टीमों में से एक थी, और उन्होंने आने वाले सीज़न के लिए अपने ज़्यादातर स्टार खिलाड़ियों को रिटेन किया है। हालांकि, टीम ने ग्लेन मैक्सवेल से अलग होने का मुश्किल फैसला लिया है, जिनका प्रदर्शन पिछले साल उम्मीद के मुताबिक नहीं था। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर आरोन हार्डी को भी रिलीज़ कर दिया गया है, जो उनकी काबिलियत को देखते हुए कुछ लोगों को हैरान कर सकता है। इसके अलावा क्योंकि जॉश इंग्लिश केवल शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे इसीलिए उन्हें भी बाहर कर दिया गया था। इसके अलावा टीम मजबूत नजर आ रही है।

PBKS Full squad ipl 2026.

पंजाब किंग्स का पूरा स्क्वॉड

इन खिलाड़ियों को नीलामी में किया टीम में शामिल (PBKS Purchased Players in IPL 2026 Auction)

आईपीएल 2026 की नीलामी में बेहद कम पर्स के साथ उतरी पंजाब किंग्स (PBKS) इन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने में सफल रही।पंजाब किंग्स ने बेहद कम खिलाड़ियों को खरीदा। उन्होंने बेन ड्वारिशस (4.4 करोड़), कूपर कॉनोली (3 करोड़), प्रवीण दुबे (30 लाख), विशाल निशाद (30 लाख) पर पैसे खर्च किए।

End of Feed