IPL Auction 2026: कैमरन ग्रीन ने लूटी महफिल तो प्रशांत और कार्तिक के घर बंटे लड्डू, 77 खिलाड़ियों पर खर्च हुए करीब 215 करोड़

IPL Auction 2026: आईपीएल 2026 के ऑक्शन में 10 अलग-अलग टीमों ने कुल 77 खिलाड़ियों पर बोली लगाई, जिसके लिए कुल 215.45 करोड़ रुपए खर्च हुए। इस शाम की जान रहे कैमरन ग्रीन जो सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने। प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा ने भी सुर्खियां बटोरी।

IPL Auction 2026: मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए मिनी ऑक्शन का सफल आयोजन हुआ, जिसमें कुल 77 खिलाड़ियों को खरीदा गया, जिसमें 29 विदेशी खिलाड़ी शामिल रहे। इन सभी खिलाड़ियों पर कुल 215.45 करोड़ रुपए खर्च हुए। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पर 25.20 करोड़ रुपए की सबसे बड़ी बोली लगाई गई और उन्होंने ऑक्शन 2026 की मफफिल लूट ली। कैमरून ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपए में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपने साथ जोड़ा, जिसके साथ वह लीग के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए। वहीं, प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा आईपीएल नीलामी के सबसे महंगे 'अनकैप्ड खिलाड़ी' बने, जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने 14.2-14.2 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा। इनके अलावा, मथीशा पथिराना (18 करोड़ रुपए) और लियाम लिविंगस्टन (13 करोड़) ऐसे 5 खिलाड़ियों में रहे, जिन पर 10 करोड़ रुपए से ज्यादा की बोली लगाई गई।

all team squad

आईपीएल ऑक्शन के बाद सभी 10 टीमों के स्क्वॉड (साभार-IPL)

वेंकटेश अय्यर और रवि बिश्नोई जैसे भारतीय खिलाड़ियों को भी बड़ी बोलियां मिलीं। अय्यर 7 करोड़ रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में शामिल हुए, जबकि बिश्नोई 7.20 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े। नीलामी समाप्त होने के बाद, टीमें मार्च में शुरू होने वाले आईपीएल 2026 सीजन के लिए तैयार चुकी हैं। ऑक्शन के बाद देखें कैसी है आईपीएल 2026 की सभी टीम।

End of Feed