IPL 2026, SRH vs RCB Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन का 67वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bengaluru) के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium Hyderabad) में 22 मई 2026 दिन शुक्रवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 13 में से 8 मुकाबले जीतकर और 5 मुकाबले हारकर उतरने वाली है, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 13 में से 9 मुकाबले जीतकर और 4 मुकाबले हारकर उतरेगी। इस मुकाबले में हैदराबाद की कप्तानी जहां एक बार फिर पैट कमिंस (Pat Cummins) करेंगे। वहीं रजत पाटीदार (Rajat Patidar) बेंगलुरु की कप्तानी करते दिखाई देंगे। हैदराबाद और बेंगलुरु दोनों टीमें प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं। हालांकि, यह मुकाबला जीतकर हैदराबाद टॉप-2 में जगह बनाने की कोशिश करेगी।
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पिच रिपोर्ट
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड टू हेड रिकॉर्ड: (SRH vs RCB Head To Head)
सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक कुल 26 IPL मुकाबले खेले गए हैं। इसमें RCB का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है। बेंगलुरु ने 14 मैच जीते हैं, जबकि हैदराबाद को 11 बार जीत मिली है और 1 मैच बेनतीजा रहा। हैदराबाद में RCB का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। लेकिन IPL 2026 में तस्वीर अलग है। 13 अप्रैल को हुए इस सीजन के पहले मुकाबले में SRH ने बेंगलुरु को 9 विकेट से हराकर उलटफेर किया था। आज 67वें मैच में RCB हिसाब बराबर करना चाहेगी। IPL 2026 POINTS TABLE: आईपीएल अंक तालिका यहां क्लिक करके देखें
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले की पिच रिपोर्ट (SRH vs RCB Pitch Report)
आज दोनों टीमों के बीच होने वाला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हैदराबाद की पिच ऐतिहासिक रूप से हाई-स्कोरिंग मानी जाती है, जहां फ्लैट विकेट और छोटी बाउंड्री के कारण बल्लेबाजों को मदद मिलती है। यहां नई गेंद से पावरप्ले में बल्लेबाज आसानी से रन बनाते हैं। इस मैच में पिच और टॉस दोनों ही बेहद अहम किरदार निभाएंगे। यहां मिडिल ओवर्स में लेग-स्पिनर्स को थोड़ी ग्रिप मिलती है, वहीं डेथ ओवर्स में स्लोअर बॉल डालने वाले तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। दूसरी पारी में ओस फैक्टर अहम हो जाता है। यहां खेले गए IPL 2026 के 7 मुकाबलों में पांच मुकाबले रन चेज करने वाली टीम ने जीते हैं। इस पिच पर पहले बैटिंग करने वाली टीम को कम से कम 210 रन बनाने होंगे। राजीव गांधी स्टेडियम का फर्स्ट इनिंग औसत स्कोर 185-195 के बीच रहा है।
हैदराबाद और बेंगलुरु के किन खिलाड़ियों पर होगी नजर
IPL 2026 में जब आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा तो पिच रिपोर्ट को देखते हुए कई ऐसे खिलाड़ी होंगे जो अकेले दम पर इस टी20 मैच की दिशा और दशा तय कर सकते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद टीम में कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) के साथ-साथ ट्रैविस हेड (Travis Head), अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma), हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen), ईशान किशन (Ishan Kishan) और हर्षल पटेल (Harshal Patel) जैसे शानदार खिलाड़ियों पर जिम्मेदारी रहेगी। वहीं दूसरी तरफ बेंगलुरु के खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा नजर विराट कोहली (Virat Kohli), फिल सॉल्ट (Phil Salt), रजत पाटीदार (Rajat Patidar), टिम डेविड (Tim David) और जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) पर होगी। RCB के पावर-हिटर्स इस पिच पर असरदार हो सकते हैं।
हैदराबाद और बेंगलुरु की IPL 2026 टीमें (Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Full Squads)
सनराइजर्स हैदराबाद की IPL 2026 की टीम: (Sunrisers Hyderabad IPL 2026 Full Squads)
पैट कमिंस (कप्तान), सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ट्रैविस हेड, रविचंद्रन अश्विन, अनिकेत वर्मा, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा, लियाम लिविंगस्टोन, कामिंडु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, शिवम मावी, शिवांग कुमार, अमित कुमार, गेराल्ड कोएत्जी, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, ओंकार तरनाले, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की IPL 2026 की टीम: (Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Full Squads)
रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, स्वस्तिक चिकारा, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, मनोज भांडगे, क्रुणाल पंड्या, लियाम लिविंगस्टोन, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, सुयश शर्मा, अभिनंदन सिंह, लुंगी एनगिडी, मोहित राठी, स्वप्निल सिंह, ब्लेसिंग मुजरबानी।
