IPL 2026: लखनऊ के कप्तान के रूप में इस बार अच्छा करेंगे ऋषभ पंत, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का दावा

IPL 2026: आईपीएल 2026 के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। इससे पहले सभी टीमें अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। इस बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के मुख्य कोच और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज जस्टिन लैंगर ने उम्मीद जताई है कि ऋषभ पंत इस बार कप्तान के रूप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर को उम्मीद है कि ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र में कप्तान के रूप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और उन्होंने कहा कि यह भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज एक क्रिकेटर के रूप में तब और भी बेजोड़ बन जाता है जब खेलते समय उनके चेहरे पर मुस्कान होती है। एलएसजी ने पिछले साल पंत को 27 करोड़ रुपये की मोटी कीमत पर खरीदा था, जिससे वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे। लेकिन आईपीएल 2025 में पंत और एलएसजी के लिए खुश होने का कोई खास कारण नहीं था, क्योंकि उनकी टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर रही थी।

Rishabh Pant (2)

ऋषभ पंत (फोटो साभार- IPL/BCCI)

LSG के कोच लेंगर ने जताई उम्मीद

लैंगर ने कहा कि हालांकि पंत पिछले साल अपना प्रभाव छोड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे थे तथा इस दौरान उनके साथ बिताए गए समय से फ्रेंचाइजी और कोचिंग स्टाफ को उनके बारे में और अधिक समझने में मदद मिली। लैंगर ने जियोहॉटस्टार से कहा, 'अगर हम ऋषभ को हंसते-मुस्कुराते और मस्ती करते हुए देखते हैं, तो वह एक शानदार कप्तान साबित होगा। यही हमने पिछले साल सीखा था। वह एक नई फ्रेंचाइजी में शामिल हुआ था और अपना प्रभाव छोड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा था।'

End of Feed