Royal Challengers Bengaluru vs Gujatat Titans Chinnaswamy Stadium Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन के पैंतीसवें मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और एक बार की चैंपियन गुजरात टाइटन्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium Bengaluru) में खेला जाएगा। आरसीबी की कप्तानी जहां रजत पाटीदार(Rajat Patidar) संभाल रहे हैं वहीं गुजरात टाइटन्स की कप्तानी शुभमन गिल(Shubman Gill) के हाथों में है। आईपीएल 2026 का 35वां मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। मौजूदा सीजन में चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाने वाला यह पांचवां और आखिरी मैच है। इस मैदान पर इससे पहले खेले चार मुकाबलों में से तीन में आरसीबी को जीत मिली है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यहां खेले आखिरी मुकाबले में उसे हार मिली थी। हार जीत का फैसला मैच के अंतिम ओवर में हुआ था। इस मैदान पर खेले गए पहले दो मुकाबले हाई स्कोरिंग रहे थे लेकिन अगले दो मुकाबले लो स्कोरिंग रहे। आरसीबी की टीम अबतक खेले 6 मैच में 4 जीत 2 हार के साथ अंक तालिका में +1.171 के नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं गुजरात टाइटन्स की टीम 6 मैच में तीन जीत और तीन हार के साथ सातवें नंबर पर है। उसका नेट रन रेट -0.821 का है। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। बेंगलुरू में अपने अभियान का अंत आरसीबी जीत के साथ करके अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी। वहीं गुजरात भी इस मुकाबले को जीतकर टॉप पांच में वापसी करने की पुरजोर कोशिश करेगी। ऐसे में आईए जानते हैं शुक्रवार को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच का कैसा रहेगा हाल।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम गुजरात टाइटन्स, चिन्नास्वामी स्टेडियम पिच रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम गुजरात टाइटन्स हेड टू हेड (Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Head to Head)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम गुजरात टाइटन्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 6 मैच खेले गए हैं। इनमें से बेंगलुरू को 3 और गुजरात को 3 मैच में जीत मिली है। दोनों के बीच अबतक कांटे की टक्कर देखने को मिली है। पिछले सीजन दोनों के बीच केवल एक मुकाबला खेला गया था। उस मुकाबले में गुजरात 8 विकेट से विजयी रहा था। वो मुकाबला चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। आरसीबी की टीम उस मैच में 8 विकेट पर 169 रन बना सकी और इसके बाद 170 रन के लक्ष्य को गुजरात ने 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। दोनों के बीच खेले गए पिछले पांच मैच पर नजर डालें तो उसमें से 3 में आरसीबी और दो में गुजरात को जीत मिली है। ऐसे में दोनों के बीच एक बार फिर कांटे की टक्कर बेंगलुरू में देखने को मिल सकती है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम गुजरात टाइटन्स आज की पिच रिपोर्ट (RCB vs GT IPL Match Today Pitch Report)
आजरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटन्सके बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 34वां मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium Bengaluru) में खेला जाएगा। इस मैदान पर सीजन में अबतक चार मैच खेले गए हैं। जिसमें से तीन मैच में मेजबान आरसीबी को जीत मिली है वहीं एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। शुक्रवार का मुकाबला उसी पिच पर खेला जाएगा जिस पर चेन्नई और दिल्ली के खिलाफ मुकाबले खेले गए थे। सीएसके के खिलाफ खेला गया मैच हाई-स्कोरिंग था जिसमें आरसीबी ने 249 रन बनाए थे। दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में बल्ले और गेंद के बीच बेहतर संतुलन देखने को मिला, क्योंकि मैच दोपहर में खेले जाने के कारण पिच काफी सूखी थी। ऐसे में रात के मुकाबले में एक बार फिर रनों की बरसात देखने को मिल सकता है। पिच तैयार करने के लिए क्यूरेटर को छह दिन का समय मिला है। पिच पर घास की एक जैसी परत बनाए रखने के लिए पानी डाला गया है। ऐसे में उम्मीद है कि एक बार फिर रनों की बरसात होगी।
आईपीएल 2026 के चौंतीसवें मुकाबले में चेन्नई और मुंबई के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In Bengaluru vs Gujarat IPL 2026 Match)
आईपीएल 2026 के चौंतीसवें मुकाबले में आरसीबी और जीटी के बीच आज कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। इस मुकाबले में कई दिग्गज खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। आरसीबी के फैन्स की सबसे ज्यादा नजरें विराट कोहली (Virat Kohli),फिल साल्ट (Phil Salt) कप्तान रजत पाटीदार(Rajat Patidar) और देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Paddikal) के बल्ले पर रहेंगी। वहीं गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार(Bhuvneshwar Kumar) और जोश हेजलवुड(Josh Hazlewood) के प्रदर्शन पर सबका ध्यान रहेगा। वहीं गुजरात की टीम के फैन्स की नजरें कप्तान शुभमन गिल(Shubman Gill), साई सुदर्शन(Sai Sudarshan) और प्रसिद्ध कृष्णा(Prasidh Krishna) और कगिसो रबाडा(Kagiso Rabada) पर रहेंगी।
बेंगलुरू और गुजरात की आईपीएल 2026 टीमें (Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Full Squads)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Royal Challengers Bengaluru Full Squad):
रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेज़लवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल साल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा।
गुजरात टाइटन्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Gujarat Titans Full Squad):
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), शाहरुख खान, अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, टॉम बैंटन, ग्लेन फिलिप्स, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, साई किशोर, जयंत यादव, अरशद खान, शाहरुख खान, मानव सुथार, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कागिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा।
