IPL 2026: स्टाइलिश हेयर कूल लुक.. ट्रॉफी जीतने के बाद काफी बदल गए हैं RCB के कप्तान

IPL 2026: आरसीबी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से रजत पाटीदार की तस्वीरें शेयर की हैं। कुछ तस्वीरों में वह अकेले ही नजर आ रहे हैं, वहीं कुछ तस्वीरों में वह अपने साथी खिलाड़ियों के साथ दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही वह नेट्स पर भी जमकर बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं।

IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम से होने जा रही है। नए सीजन का उद्घाटन मैच पिछले बार की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। इससे पहले दोनों टीमें अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसी बीच RCB के ट्रेनिंग कैंप से कुछ तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें ऐसी हैं, जो क्रिकेट फैंस का दिल जीत रही हैं। इन तस्वीरों में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार नजर आ रहे हैं। तस्वीर में आप देख पाएंगे कि पिछले सीजन की तुलन में कप्तान पाटीदार काफी बदल गए हैं।

Rajat Patidar

रजत पाटीदार (फोटो साभार- X/RCB)

स्टाइलिश हेयर लुक में दिखे RCB के कप्तान

जहां पिछले सीजन में उनके बाल छोटे होते थे, वहीं इस सीजन से पहले उन्होंने अपने बाल बड़े कर लिए हैं। यही नहीं उनके बाल काफी स्टाइलिश दिख रहे हैं, जिसमें उनका लुक काफी कूल लग रहा है। आरसीबी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से रजत पाटीदार की तस्वीरें शेयर की हैं। कुछ तस्वीरों में वह अकेले ही नजर आ रहे हैं, वहीं कुछ तस्वीरों में वह अपने साथी खिलाड़ियों के साथ दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही वह नेट्स पर भी जमकर बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। देखें तस्वीरें-

End of Feed