IPL 2026 RR vs CSK, Head to Head: आईपीएल 2026 में आज होगी राजस्थान के लड़ाकों और चेन्नई के सुपर किंग्स बीच भिड़ंत, जानिए आंकड़ों में किसका पलड़ा है भारी

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का तीसरा मुकाबला सोमवार(30 मार्च, 2026) को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुवाहाटी के बरसापारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं दोनों टीमों के बीच अबतक कैसी रही है दोनों टीमों के बीच भिड़ंत और आंकड़ों में किसका पलड़ा है भारी?

RR vs CSK Head to Head: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का तीसरा मुकाबला सोमवार (30 मार्च, 2026) को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। सीजन का तीसरा मैच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों का यह सीजन में पहला मुकाबला है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2025 बेहद खराब रहा था। एमएस धोनी की कप्तानी में खेलते हुए सीएसके की टीम अंक तालिका में दसवें पायदान पर रही थी। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम चेन्नई से एक पायदान ऊपर नौवें नंबर पर रही थी। ऐसे में दोनों टीमें नए सीजन की शुरुआत पिछली बार के प्रदर्शन को भुलाते हुए करना चाहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि दोनों टीमों के बीच अबतक कैसी रही है आईपीएल इतिहास में भिड़ंत?

Rajasthan Royals vs Chennai Super kings Head to Head

राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स हेड टू हेड (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स हेड टू हेड (RR vs CSK Head To Head)

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 31 मैच खेले गए हैं। इनमें से 15 मैच में राजस्थान और 16 में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत दर्ज की है। इस लिहाज से देखें तो दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है। पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच दो मैच खेले गए थे। दोनों ही मैच में बाजी राजस्थान के हाथ लगी थी। राजस्थान ने दोनों ही मैच लक्ष्य को पीछा करते हुए जीते थे। राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए पिछले 5 मैच में भी मुकाबला एक तरफा रहा है। राजस्थान ने इनमें से 4 मैच में जीत दर्ज की जबकि सीएसके एक बार जीत का स्वाद चख सकी। ऐसे में युवा टीम के साथ सीएसके इस समीकरण को इस बार बदलने की पुरजोर कोशिश करेगी।

End of Feed