राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर को मिली फोन इस्तेमाल करने की सजा, बगल में बैठे वैभव सूर्यवंशी के साथ क्या हुआ

IPL 2026: रोमी भिंडर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। जिसके बाद बवाल मच गया था। यह वीडियो राजस्थान रॉयल्स के मैच के दौरान का था, जिसमें देखा गया था कि राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर मैच के दौरान सरेआम मोबाइल चला रहे थे।

IPL 2026: पिछले दिनों राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रोमी भिंडर डगआउट में मोबाइल फोन इस्तेमाल करते देखे गए थे। इसके बाद BCCI ने उनके खिलाफ एक्शन लिया है। बीसीसीआई ने उन्हें सख्त चेतावनी दी है। इसके साथ ही BCCI ने उन पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। BCCI के एंटी करप्शन यूनिट का कहना है कि वे रोमी भिंडर के जवाब से सहमत नहीं हैं और उन्होंने नियम तोड़े हैं। हालांकि, इसके आगे बीसीसीआई ने यह भी कहा कि क्योंकि यह उनका पहला उल्लंघन है, इसलिए जुर्माना और चेतावनी दी जाएगी।

Romi Bhinder

रोमी भिंडर (फोटो साभार- @IS_Netwrk29)

रोमी भिंडर पर लगा जुर्माना और दी गई चेतावनी

बता दें कि रोमी भिंडर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। जिसके बाद बवाल मच गया था। यह वीडियो राजस्थान रॉयल्स के मैच के दौरान का था, जिसमें देखा गया था कि राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर मैच के दौरान सरेआम मोबाइल चला रहे थे। इस दौरान उनके बगल में राजस्थान के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी भी मौजूद थे। इंडियन प्रीमियर लीग के नियमों के अनुसार, डगआउट और ड्रेसिंग रूम में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध है। इसके पीछे की वजह भ्रष्टाचार से बचाव है।

End of Feed