IPL 2026 Points Table: आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हरा दिया। आखिरी ओवर में मुंबई को 15 रन डिफेड करना था, लेकिन राज अंगद बावा इसे डिफेंड नहीं कर पाए। इस जीत के साथ आरसीबी ने प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर जगह बना ली है जबकि मुंबई इंडियंस का सफर खत्म हो गया। अब मुंबई इंडियंस 11 मैच में 3 जीत के साथ 9वें पोजीशन पर है।
आईपीएल 2026 अंक तालिका (साभार-x)
RCB vs MI मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल का हाल
आरसीबी और मुंबई के बीच हुए 54वें मुकाबले के बाद प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव आया। आरसीबी ने प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर अपनी जगह बना ली है जबकि मुंबई इंडियंस की टीम का सफर खत्म हो गया है। 11 मैच में 6 अंक के साथ मुंबई 9वें पोजीशन पर है, जबकि आरसीबी दो हार के बाद जीत दर्ज कर टॉप पर पहुंच गई है।| क्रमांक | टीम | मैच | जीत/टाई (W) | हार (L) | प्वाइंट्स (PTS) | नेट रन रेट (NRR) |
| 1 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 11 | 7 | 4 | 14 | +1.103 |
| 2 | सनराइजर्स हैदराबाद | 11 | 7 | 4 | 14 | +0.737 |
| 3 | गुजरात टाइटंस | 11 | 7 | 4 | 14 | +0.228 |
| 4 | पंजाब किंग्स | 10 | 6/1 | 3 | 13 | +0.571 |
| 5 | चेन्नई सुपर किंग्स | 11 | 6 | 5 | 12 | +0.185 |
| 6 | राजस्थान रॉयल्स | 11 | 6 | 5 | 12 | +0.082 |
| 7 | कोलकाता नाईट राइडर्स | 10 | 4 | 5 | 9 | -0.169 |
| 8 | दिल्ली कैपिटल्स | 11 | 4 | 7 | 8 | -1.154 |
| 9 | मुंबई इंडियंस | 11 | 3 | 8 | 6 | -0.585 |
| 10 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.076 |
क्या कहता है प्लेऑफ का गणित (IPL 2026 Play Off Qualification Scenario)
54वें मुकाबले के बाद प्वाइंट्स टेबल की रेस रोमांचक हो गई है। आरसीबी टॉप पर पहुंच गई है जबकि मुंबई और लखनऊ प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। साल 2022 से लगातार आईपीएल में 10 टीमें खेल रही है। 10 टीमों के बीच प्लेऑफ में पहुंचने का समीकरण सिंपल है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आपको कम से कम 16 प्वाइंट की दरकार होती है। 2022 से अब तक केवल साल 2024 में ऐसा हुआ था जब 14 प्वाइंटस के साथ भी टीम प्लेऑफ में पहुंच गई थी। साल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 14 अंक साथ प्लेऑफ में क्वालीफाई किया था, लेकिन यह रेअर है कि 14 अंक के साथ कोई टीम प्लेऑफ में पहुंचे। फिलहाल प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आरसीबी, पंजाब, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स सबसे बड़ी दावेदार है।
