IPL 2026 Play Off Schedule: मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने 7वीं बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया। इसके साथ ही पंजाब किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम बाहर हो गई। प्लेऑफ की चौथी टीम बनने के लिए राजस्थान को मुंबई के खिलाफ जीत दर्ज करना था जो उसने अच्छी गेंदबाजी से कर दिखाया। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने 8 विकेट के नुकसान पर 205 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया, जिसे बाद में उसके गेंदबाजों ने सफलतापूर्वक डिफेंड कर लिया। 206 रन का पीछा करते हुए हुए मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 175 रन ही बना पाई। राजस्थान ने 30 रन से मुकाबला जीत लिया और पंजाब किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स को प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया।
आईपीएल 2026 प्लेऑफ शेड्यूल (साभार-X)
तय हुई आईपीएल 2026 प्लेऑफ की 4 टीम
इस जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी और आखिरी टीम बन गई। इस जीत के साथ राजस्थान ने 14 मैच में 8 जीत और 6 हार के साथ अपने 16 अंक पूरे कर लिए। इससे पहले आरसीबी, गुजरात और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी थी। आरसीबी ने टेबल टॉपर के तौर पर क्वालीफाई किया था, जबकि गुजरात टाइटंस ने नंबर दो पर फिनिश किया था। 18 अंक के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम नेट रन रेट के आधार पर तीसरे नंबर पर रही थी। क्वालीफायर-1 में टॉप-2 टीमें भिड़ेगी जबकि एलिमिनेटर में नंबर-3 और नंबर 4 की टीम खेलेगी।
प्लेऑफ शेड्यूल (साभार-ChatGpt)
आईपीएल 2026 प्लेऑफ का शेड्यूल
26 मई, क्वालीफायर-1 रॉयल चैलैंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस धर्मशाला
27 मई एलिमिनेटर, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स (मुल्लांपुर)
29 मई को क्वालीफायर-2 क्वालीफायर-1 की हारने वाली टीम बनाम एलिमिनेटर की विजेता टीम (मुल्लांपुर)
31 मई को फाइनल मुकाबला क्वालीफायर-1 की विजेता बनाम क्वालीफायर-2 की विजेता। अहमदाबाद नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम
