IPL 2026, MI vs LSG Pitch Report: मुंबई इंडियन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज, जानिए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच का कैसा रहेगा हाल

IPL 2026, MI vs LSG Pitch Report In Hindi Today Match: आज (04 May 2026) को आईपीएल के 19वें सीजन के सैंतालीसवें मुकाबले में मुंबई इंडियन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मौजूदा सीजन में मुंबई का हाल बेहाल हो गया है। मुंबई को अबतक खेले 9 मैच में से 7 में हार मिली है। मुंबई ने सीजन की शुरुआत वानखड़े स्टेडियम में जीत के साथ की थी। उसके बाद उसे दूसरी जीत अहमदाबाद में गुजरात के खिलाफ मिली थी। वानखेड़े में खेले पांच मैच में से मुंबई केवल एक में जीत हासिल कर सकी है। ऐसे में आइए जानते हैं मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच का सोमवार को कैसा रहेगा हाल? जानिए मैदान से जुड़े खास आंकड़े और कैसा रहेगा जयपुर के मौसम का हाल?

Mumbai Indians vs Lucknow Super Gianst Wankhede Stadium Mumbai Pitch Report : आईपीएल के 19वें सीजन के सैंतालीसवें मुकाबले में मुंबई इंडियन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium Mumbai) में खेला जाएगा। मुंबई इंडियन्स की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में है। वहीं लखनऊ की कप्तानी ऋषभ पंत(Rishabh Pant) संभाल रहे हैं वहीं । आईपीएल 2026 का 47वां मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। मौजूदा सीजन में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाने वाला यह छठा मैच है। इससे पहले यहां खेले गए पांच मुकाबले में से मेजबान मुंबई को एक मैच में जीत मिली है। वहीं 4 मुकाबलों में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। इस मैदान पर खेले गए पांच मैच में से तीन चेज करने वाली टीम के खाते में गए हैं वहीं दो मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। पांच बार की चैंपियन मुंबई को अबतक खेले 9 मैच में से 7 में हार और 2 में जीत मिली है। अंक तालिका में 4 अंक और -0.803 के नेट रन रेट के साथ मुंबई की टीम नौवें पायदान पर है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स का हाल मुंबई से भी ज्यादा बेहाल है। लखनऊ ने अबतक खेले 8 मैच में दो में जीत दर्ज की है और 6 में उसे हार मिली है। अंक तालिका में लखनऊ सुपर जायंट्स 4 अंक और -1.106 के नेट रन रेट के साथ मुंबई से नीचे यानी दसवें स्थान पर है। ऐसे में टूर्नामेंट में दो सबसे खराब प्रदर्शन कर रही टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। प्लेऑफ की दौड़ से तकरीबन बाहर हो चुकी मुंबई इंडियन्स की कोशिश अपनी स्थिति में सुधार करने की होगी ऐसे में दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। ऐसे में आईए जानते हैं सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच और मौसम का कैसा रहेगा हाल?

Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants Pitch Report

मुंबई इंडियन्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, वानखेड़े स्टेडियम मुंबई पिच रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

मुंबई इंडियन्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड (Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants Head to Head)

मुंबई इंडियन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अबतक कुल 8 मैच खेले गए हैं जिसमें से 2 में मुंबई को और लखनऊ को 6 मैच में जीत मिली है। लखनऊ का पलड़ा मुंबई के खिलाफ भारी है। मुंबई इंडियन्स और लखनऊ दोनों मौजूदा सीजन में अपनी लय में नहीं हैं। दोनों टीमों के बीच खेले गए पांच मुकाबलों में 2 में मुंबई और तीन में लखनऊ विजयी रही है। दोनों सबसे निचले पायदान पर नहीं रहना चाहेंगी। ऐसे में सोमवार को दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

End of Feed