IPL 2026, LSG vs DC Preview: लखनऊ के प्रदर्शन में सुधार करने उतरेंगे पंत, दिल्ली को जीत की राह पर लाना चाहेंगे अक्षर पटेल

IPL 2026, LSG vs DC Preview: आईपीएल 2026 का पांचवा मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 1 अप्रैल दिन बुधवार को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। जानिए इस मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातें।

IPL 2026, LSG vs DC Preview: आईपीएल 2026 का पांचवा मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 1 अप्रैल को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। इस मैच में जहां लखनऊ की कप्तानी ऋषभ पंत करेंगे वहीं दिल्ली की कमान अक्षर पटेल के हाथों में होगी। दोनों टीमें IPL के 19वें सीजन में अपने अभियान की शुरूआत जीत के साथ करना चाहेंगे। जहां लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत पर प्रदर्शन में सुधार का दबाव होगा। वहीं दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल भी अपनी टीम को पहली बार कप जिताने की उम्मीद में होंगे। ऋषभ पंत लखनऊ टीम के साथ बतौर कप्तान और स्टार बल्लेबाज अपने पहले सीजन में अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर सके थे। प्रमुख खिलाड़ियों खासकर तेज गेंदबाजों की चोटों ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी थी।

LSG DC Match Preview

लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच प्रीव्यू

लखनऊ को अपने गेंदबाजों से उम्मीद

इस साल लखनऊ के पास पूरी तरह से फिट टीम है और मोहम्मद शमी तथा एनरिच नॉर्किया जैसे अनुभवी गेंदबाजों के आने से आक्रमण मजबूत हुआ है। अक्सर चोटिल रहने वाले तेज गेंदबाज मयंक यादव ने पिछले एक साल में अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है और लखनऊ को उम्मीद होगी कि वह उस भरोसे पर खरे उतरें जो टीम ने उन पर किया है। तेज गेंदबाज मोहसिन खान भी चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं जबकि प्रिंस यादव ने भी अपनी मध्यम तेज गेंदबाजी से प्रभावित किया है। स्पिनर दिग्वेश सिंह राठी ने पहले साल में ही अपने प्रदर्शन की छाप छोड़ी थी और वह उस प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे। गेंदबाजी की तुलना में लखनऊ की बल्लेबाजी बेहतर लग रही है। मिचेल मार्श और एडेन माक्ररम आईपीएल की सबसे खतरनाक सलामी जोड़ियों में से है। पिछले सत्र में चौथे नंबर पर कोई कमाल नहीं कर सके पंत ने तीसरे नंबर पर शतक जमाया था। वह तीसरे नंबर पर ही उतरेंगे जबकि निकोलस पूरन चौथे नंबर पर खेलेंगे।

End of Feed