IPL 2026, LSG vs GT Preview: जीत की लय बरकरार रखने उतरेंगे लखनऊ के नवाब, गुजरात भी चाहेगा प्रदर्शन में सुधार

IPL 2026, LSG vs GT Preview: आईपीएल 2026 का 19वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स और गुजरात टाइटन्स के बीच 12 अप्रैल दिन रविवार को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। जानिए इस मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातें।

IPL 2026, LSG vs GT Preview: आईपीएल 2026 का 19वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स और गुजरात के बीच 12 अप्रैल को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। इस मैच में जहां लखनऊ की कप्तानी ऋषभ पंत करेंगे वहीं गुजरात की कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को मुकुल चौधरी के रूप में एक नया स्टार मिल गया है, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुजरात टाइटंस के खिलाफ रविवार को होने वाले मुकाबले से पहले उसके लिए घरेलू मैदान पर खराब रिकॉर्ड बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है। एलएसजी और गुजरात टाइटंस ने अपने पिछले दोनों मैच जीते हैं, जिससे उनका मनोबल बढ़ा होगा। गुजरात ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक रन की रोमांचक जीत दर्ज की थी जिससे उसने अपना खाता भी खोला। एलएसजी ने सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ उनके मैदानों पर प्रभावशाली जीत दर्ज की। हालांकि एलएसजी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया है। उसे अगर इसे अपना मजबूत गढ़ बनाना है तो खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

LSG vs GT Preview

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटन्स प्रीव्यू

लखनऊ ने पिछले मैच में दर्ज की धमाकेदार जीत

एलएसजी ने पिछले सत्र में यहां खेले गए आठ मैचों में से छह में हार झेली थी। इसमें लगातार पांच मैचों में हार शामिल हैं। यही कारण रहा कि वह पिछले साल सातवें स्थान पर रहा था। उसने इस मैदान पर खेले गए 22 मैचों में से केवल नौ में ही जीत हासिल की है। मौजूदा सत्र में भी उसके घरेलू मैदान पर पहले मैच में बल्लेबाजों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और दिल्ली कैपिटल्स ने उसे 141 रन पर आउट करके छह विकेट से जीत हासिल की थी। एलएसजी का यह घरेलू मैदान पर इस सत्र का दूसरा मैच होगा और वह यहां अपना जीत का रिकॉर्ड सुधारने के लिए बेताब होगा। एलएसजी का केकेआर के खिलाफ पिछला मैच विशेष रूप से यादगार रहा, जिसमें मुकुल के रूप में एक नए ’फिनिशर’ का उदय हुआ।

End of Feed